इस Exercise को करने पर 8 साल तक कम दिख सकती है उम्र, स्टडी ने बताया कौन सी एक्सरसाइज आपको जवां दिखाती है

Exercise To Look Younger: क्या आप जानते हैं ऐसी कौन सी एक्सरसाइज है जिसे करने पर आप पहले से ज्यादा या सटीक तौर पर कहा जाए तो उम्र से 8 साल तक जवां नजर आ सकते हैं. यहां जानिए कौन सी है यह एक्सरसाइज जो आपकी बायलॉजिकल एज (Biological Age) को कम करती है.

Exercise To Look Young

किस एक्सरसाइज को करने पर शरीर जवां नजर आने लगता है. Image Credit - Freepik

विज्ञापन

Fitness: शरीर को फिट रखने के लिए, मोटापा कम करने के लिए और उम्र से कम दिखने के लिए भी एक्सरसाइज (Exercise) की जाती है. लेकिन, जिम या घर पर कोई भी आड़ी-टेढ़ी एक्सरसाइज करने पर शरीर को फायदा ही मिलेगा ऐसा जरूरी नहीं है. अगर सटीक एक्सरसाइज की जाए तभी सेहत को फायदा मिल पाता है. बायोलॉजी जर्नल में छपी हालिया स्टडी में सामने आया है कि कौन सी एक्सरसाइज करने पर शरीर स्वस्थ ही नहीं रहता बल्कि उम्र 8 साल तक कम नजर आ सकती है. यहां जानिए कौन सी है यह फायदेमंद एक्सरसाइज जिसे आपको भी अपने वर्कआउट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.

किस एक्सरसाइज से शरीर दिखता है जवां

आप अपने वर्कआउट में कार्डियो तो करते ही होंगे लेकिन रिसर्च कहती है कि आपको स्ट्रेंथ ट्रैनिंग (Strength Training) पर खासतौर से जोर देना चाहिए क्योंकि यह आपको हेल्दी भी रखती है और शरीर को जवां बनाए रखने में भी असरदार होती है. इससे उम्र 8 साल तक कम नजर आ सकती है. स्ट्रेंथ ट्रैनिंग आपकी बायलॉजिकल उम्र (Biological Age) को कम करने लगती है.

विज्ञापन

हफ्ते में कितने दिन करनी चाहिए एक्सरसाइज

हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मोडरेट से इंटेंस फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है. वहीं, हफ्ते में कम से कम 2 दिन मसल स्ट्रेंथनिंग ट्रेनिंग करनी चाहिए.

विज्ञापन

कैसे करनी चाहिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

  • आपको स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हुए अपने शरीर के वजन से ज्यादा वजन को उठाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप बॉडी वेट वाली एक्सरसाइज से भी शुरुआत कर सकते हैं. लंजेस, स्क्वैट्स, वॉल्किंग लंजेस, स्टेप अप्स और सटेप बैक लंजेस से भी आप भी वेट ट्रेनिंग (Weight Training) कर सकते हैं.
  • अपर बॉडी के लिए आप पुल अप्स कर सकते हैं. पुश अप्स (Push Ups) शुरू करने के लिए पहले प्लैंक किए जा सकते हैं. अगर दिक्कत महसूस हो तो घुटनों के बल भी पुश अप्स किए जा सकते हैं. पुल अप्स के लिए आप बैंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके बाद लेवल बढ़ा सकते हैं.
  • खुद को चैलेंज करने के लिए आप अपने सेट्स में रेप्स की संख्या बढ़ा सकते हैं. जहां आप 10 रेप्स के 3 सेट्स किया करते थे वहीं 15 या 20 रेप्स के 3 सेट्स कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – भारत में आया वजन घटाने वाला Ozempic, जानिए ओज़ेम्पिक इंजेक्शन की कीमत क्या है और यह कैसे काम करता है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ