भारत में आया वजन घटाने वाला Ozempic, जानिए ओज़ेम्पिक इंजेक्शन की कीमत क्या है और यह कैसे काम करता है

Ozempic In India Price: वजन घटाने वाला इंजेक्शन ओज़ेम्पिक अब भारत में लॉन्च हो चुका है. यहां जानिए ओज़ेम्पिक की भारत में क्या कीमत होगी और यह किस तरह वजन घटाने में मदद करता है.

Ozempic Price In India

क्या ओज़ेम्पिक वजन घटाने में मदद करता है?

Ozempic Price In India: दानिश फर्मासुटिकल कंपनी नोवो नोर्डिस्क ने आखिर ओज़ेम्पिक (Ozempic) को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह डायबिटीज में फायदेमंद ड्रग है जिसका इस्तेमाल विदेशों में होता आया है और सेलेब्रिटीज के बीच वजन घटाने (Weight Loss) के लिए भी इसके इस्तेमाल का चलन देखने को मिला है. ओजेम्पिक इंजेक्शन को हफ्ते में एक बार लगाया जाता है जिससे तेजी से वजन कम हो सके. भारत में 0.25 mg ओज़ेम्पिक की डोज के लिए 2,200 रुपए कीमत तय की गई है. रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ओज़ेम्पिक की डोज 0.25 mg, 0.5 mg और 1mg मात्रा में उपलब्ध होगी. यहां जानिए ओज़ेम्पिक क्या है और यह किस तरह काम करता है.

क्या है ओज़ेम्पिक? | What Is Ozempic

ओज़ेम्पिक एक ऐसा ड्रग है जिसे हमेशा से टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. वयस्कों के लिए टाइप 2 डायबिटीज में इस्तेमाल करने के मकसद से इसे सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ओर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने इस साल अक्टूबर में अप्रूव किया है. यूनाइटेड स्टेट्स के FDA के अनुसार, ओज़ेम्पिक को सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ लिया जाए तो यह ग्लाइसेमिक कंट्रोल में मददगार है और कार्डियोवस्कुरल दिक्कतों को दूर रखता है.

वजन घटाने के लिए ओज़ेम्पिक का इस्तेमाल

ओज़ेम्पिक इंजेक्शन लेने पर यह भूख को कम करता है. यह नेचुरल हार्मोन GLP-1 की तरह काम करता है जिस चलते लोग इसका वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं. ओज़ेम्पिक ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ने पर इंसुलिन के प्रोडक्शन को स्टिम्यूलेट करता है.
ओज़ेम्पिक के इंजेक्शन के बाद खाना लंबे समय तक पेट में रहता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है. अगर इसकी हाई डोज ली जाए तो व्यक्ति को भूख का एहसास ही नहीं होता और तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है.

ओज़ेम्पिक लेने के क्या खतरे हैं

  • ओज़ेम्पिक लेने पर पैनक्रियाज में सूजन हो सकती है.
  • यह पित्त की दिक्कतें बढ़ा सकता है.
  • FDA के अनुसार ओज़ेम्पिक इंजेक्शन लेने पर उल्टी, दस्त और पेट में दर्द के साथ ही कब्ज की दिक्कत हो सकती है.

ओज़ेम्पिक महीनेभर लेने पर कितना खर्च आएगा

भारत में 2,200 रुपए कीमत में ओज़ेम्पिक की 0.25 mg की एक डोज उपलब्ध होगी जिसे हफ्ते में एक बार लिया जाता है. अगर ओज़ेम्पिक की 1mg डोज ली जा रही है तो महीने में इसका खर्च 11,175 रुपए आएगा. इसके अलावा 0.5 mg डोज का खर्ज 10,170 रुपए प्रति माह और 0.25 mg डोज की लागत 8,800 रुपए आएगी.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ