हेल्थ में कौन सा देश नंबर 1 है? Highest Health Index में भारत को मिला यह स्थान, जानिए क्या टॉप 100 में आया India?

Healthiest Country: दुनिया के सबसे स्वस्थ देशों में भारत किस स्थान पर है आप भी जान लीजिए. भारत की रैंकिंग देखकर चौंक सकते हैं आप.

Healthiest People

स्वस्थ देशों की सूची में भारत को मिला यह स्थान.

Healthiest Country In The World: वर्ल्ड रैंकिंग में सबसे फिट देश की बात की जाए तो आपको क्या लगता है भारत का क्या स्थान होगा? फिट होने का मतलब है व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का बेहतर होना. किसी देश की जनता कितनी बीमार है, किन बीमारियों से जूझ रही है, रोगों के क्या आंकड़े हैं और हेल्थकेयर कैसा है यह सभी बातें उस देश का हेल्थ इंडेक्स (Health Index) में स्थान निर्धारित करती है. स्वस्थ देश का मतलब है वह देश जिसका हर नागरिक स्वस्थ हो, अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक हो और बीमारियों से जान गंवाने की संख्या जहां कम हो. इन्हीं सब बातों को देखते हुए वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने एक सूची जारी की है जिसमें दुनिया के सबसे स्वस्थ देशों को रैंक किया गया है. इन देशों में स्वास्थ को प्राथमिकता दी जाती है और हर नागरिक का स्वास्थ अच्छा रहे इसके लिए वहां का हेल्थकेयर, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और सोशल प्रोग्राम आदि सुनिश्चित किए जाते हैं. यहां आपके लिए दुनिया के सबसे स्वस्थ्य 10 देशों की सूची दी जा रही है. साथ ही जानिए भारत (India) का इस सूची में क्या स्थान है.

विज्ञापन

हेल्थ इंडेक्स में सबसे स्वस्थ टॉप 10 देश कौन से हैं?

रैंकदेश स्कोर
1 सिंगापुर95.3
2जापान95.1
3दक्षिण कोरिया94.3
4ताइवान94.2
5इजरायल94.2
6नॉर्वे93.6
7आयलैंड93.5
8स्वीडन93.4
9स्विट्जरलैंड93.1
10नीदरलैंड्स92.8

भारत की क्या रैंकिंग है

विज्ञापन

दुनिया के सबसे स्वस्थ देशों में भारत 112वें स्थान पर है और भारत को 61.3 स्कोर मिला है. स्वास्थ्य के मामले में भारत के इतना पिछड़ा हुआ होने के कई कारण हो सकते हैं. यहां इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है, अस्पताल में कहीं डॉक्टर नहीं हैं तो कहीं बेड की कमी है, कहीं पर बेसिक साफ-सफाई मरीजों को नहीं मिलती तो कितनी ही ऐसी सड़के हैं जहां मीलों तक कोई टॉयलेट नहीं है. इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं को पाने के लिए जेब भारी होना भी जरूरी है.

भारत में डायबिटीज, टीबी, हाई कॉलेस्ट्रोल, फैटी लिवर, कैंसर और फेफड़ों की बीमारियों के अनेक मरीज हैं. यही आंकड़े भारत का स्थान वर्ल्ड हेल्थ रैंकिग में 100 से भी ज्यादा होने की बड़ी वजह हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ