क्या आप जानते हैं पानीपुरी के 7 नाम? जानिए अलग-अलग शहर में Panipuri को क्या कहते हैं

Pani Puri Names: भारत के अलग-अलग शहर में पानीपुरी को अलग-अलग तरह से खाया जाता है और अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं पानीपुरी के 7 नाम?

Pani puri names
1 / 8
Pani puri names

Did You Know: भारत के सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड्स में से एक है पानीपुरी. स्वाद में लाजवाब और देखते ही मुंह में पानी ला देने वाली पानीपुरी को हर उम्र के लोग बेहद पसंद करते हैं. सूजी या आटे से बनी फूली हुई गोल पूरी में कहीं आलू भरकर दिया जाता है तो कहीं चने की फिलिंग होती है. वहीं, खट्टा, मीठा और तीखा पानी तो जैसे मुंह में चटकारे भरने लगता है. ऐसे में भारत के अलग-अलग शहर में पानीपुरी (Pani Puri) को अलग-अलग तरह से खाया जाता है और अलग-अलग नामों (Pani Puri Names) से जाना जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं अपने फेवरेट स्ट्रीट फूड के 7 नाम? आइए देखते हैं कितने नाम आप सही गेस कर पाते हैं.

विज्ञापन

पानीपुरी

पानीपुरी 2 / 8

महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में इसे पानीपुरी के नाम से जाना जाता है. यहां इसमें आलू, चना और मसालेदार पानी के साथ खाने के लिए दिया जाता है. यहां मीठे और तीखे स्वाद को लोग बेहद पसंद करते हैं.

विज्ञापन

गोलगप्पा

गोलगप्पा 3 / 8

उत्तर भारत में ज्यादातर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में इसे गोलगप्पा कहते हैं. इसमें आलू और चने की फिलिंग डाली जाती है और इमली या पुदीने वाले खट्टे और तीखे पानी के साथ इसे खाया जाता है.

पुचका

पुचका 4 / 8

पश्चिम बंगाल में इसे पुचका कहा जाता है. यहां इसमें आलू भरा जाता है, मसाले और इमली के पानी में डुबोकर इसे खाया जाता है. पूरे देश में कोलकाता का पुचका मशहूर है.

विज्ञापन

फुलकी

फुलकी 5 / 8

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में इसे फुलकी कहा जाता है. यहां इसका स्वाद हल्का मसालेदार होता है और लोग इसे दही के साथ खाना पसंद करते हैं.

गुपचुप

गुपचुप 6 / 8

पानीपुरी को ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में गुपचुप कहा जाता है. यहां इसका पानी ज्यादा मसालेदार और तीखा होता है. कई जगहों पर इसे मटर की स्टफिंग के साथ दिया जाता है.

विज्ञापन

पानी के पताशे

पानी के पताशे 7 / 8

राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में इसे पानी के पताशे नाम से जाना जाता है. यहां पताशे आकार में बड़े होते हैं और मसालेदार पानी के साथ परोसे जाते हैं.

पकौड़ी

पकौड़ी 8 / 8

गुजरात और ग्रामीण इलाकों में लोग पानीपुरी को पकौड़ी भी कहते हैं. यहां इसके स्वाद में हल्का मीठापन होता है. यह भी पढ़ें - डोसा को इंग्लिश में क्या बोलते हैं? जीनियस भी नहीं जानते होंगे जवाब

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन