नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ सजने-संवरने का मौका मिलता है. इन नौ दिनों में महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनना, गरबा और डांडिया नाइट के लिए तैयार होना और अपने लुक के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं. नवरात्रि में हर दिन के लिए एक खास रंग होता है. ऐसे में आप भी नौ दिनों तक इन रंगों को अपने आउटफिट में शामिल करके अपने एथनिक लुक को खास बना सकती हैं. अगर आप इस नवरात्रि हर दिन कुछ नया पहनना चाहती हैं तो साड़ी, लहंगा, अनारकली सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ अलग-अलग स्टाइल ट्राई कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- Room Cabinet Designs: दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
पहले दिन सफेद रंग से पाएं एलिगेंट लुक
नवरात्रि के पहले दिन सफेद रंग पहनकर आप अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट बना सकती हैं. इसके लिए सफेद अनारकली सूट, चिकनकारी कुर्ता या हल्के एंब्रॉयडरी वाले लहंगे को सेलेक्ट करें. अपने आउटफिट को सिल्वर झुमकों, छोटी बिंदी और जूतियों के साथ स्टाइल करें, जो दिन में काफी अच्छा लगेगा.
दूसरे दिन लाल रंग से दिखें खूबसूरत
लाल रंग पारंपरिक कपड़ों में हमेशा खास दिखाई देता है.दूसरे दिन आप लाल रंग का लहंगा, साड़ी या कुर्ता सेट पहन सकती हैं. अगर आप हैवी आउटफिट नहीं पहनना चाहती हैं तो लाल कुर्ते के साथ क्रीम या गोल्डन रंग का प्लाजो ट्राई करें. इसके साथ, गोल्डन झुमके और चूड़ियां आपके लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं.
तीसरे दिन रॉयल ब्लू से बनाएं स्टाइलिश लुक
रॉयल ब्लू रंग आपके एथनिक लुक में खास बनाने का काम करता है. इस दिन ब्लू अनारकली सूट, एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा या बनारसी साड़ी पहनी जा सकती है. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी या सिल्वर चोकर स्टाइल कर सकती हैं. अगर गरबा खेलने जा रही हैं तो ऐसा आउटफिट सेलेक्ट करें, जिसमें आप आसानी से घूम और फिर डांस कर सकें.
चौथे दिन पीले रंग के कपड़े करें वियर
पीला रंग त्योहारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. आप पीले रंग का शरारा सेट, फ्लोरल प्रिंट वाला सूट या हल्का लहंगा पहन सकती हैं. इसके साथ फूलों वाले झुमके या गोल्डन ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी. मेकअप में हल्का ब्लश, न्यूड लिपस्टिक और छोटी बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा करें.
पांचवें दिन हरे रंग में दिखें खूबसूरत
हरे रंग का एथनिक आउटफिट नवरात्रि के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. आप ग्रीन साड़ी, मिरर वर्क वाला लहंगा या हरे रंग का कुर्ता सेट पहन सकती हैं. इसके साथ ट्रेडिशनल झुमके और चूड़ियां आपके लुक को और खूबसूरत बनाने का काम करेगा. अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो ग्रीन आउटफिट के साथ कंट्रास्ट रंग का दुपट्टा स्टाइल करें.
छठे दिन ग्रे रंग से अपनाएं मॉडर्न एथनिक स्टाइल
अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो ग्रे रंग के आउटफिट वियर करें. ग्रे अनारकली सूट, सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा या ग्रे साड़ी आपको मॉडर्न और एलिगेंट लुक देने का काम करेगी. इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल बनाया जा सकता है. शाम की पूजा या दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए यह स्टाइल अच्छा रहेगा.
सातवें दिन नारंगी रंग में दिखें ट्रेडिशनल
नारंगी रंग त्योहारों की रौनक बढ़ाने के लिए अच्छा रहता है तो सातवें दिन इस रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं. आप ऑरेंज लहंगा, कुर्ता सेट या प्रिंट वाली साड़ी पहन सकती हैं. अगर गरबा नाइट में शामिल होने वाली हैं तो मिरर वर्क या कच्छी कढ़ाई वाला आउटफिट सेलेक्ट करें. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, चूड़ियां और पारंपरिक चीजें पहनी जा सकती है.
आठवें दिन हरे रंग से पाएं ग्रेसफुल लुक
आठवें दिन मोरपंखी हरा रंग आपके एथनिक लुक को खास बना सकता है. इस रंग की साड़ी, सिल्क सूट या फ्लेयर्ड लहंगा चुन सकती हैं. इसके साथ गोल्डन या पर्ल ज्वेलरी अच्छी लगेगी. बालों में सॉफ्ट कर्ल या लो बन बनाकर आप अपने लुक को और खास बना सकती हैं.
नौवें दिन गुलाबी रंग से बनाएं खूबसूरत लुक
नवरात्रि के नौवें दिन गुलाबी रंग के आउटफिट में आप खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं. पिंक अनारकली सूट, फ्लोरल लहंगा या हल्की कढ़ाई वाली साड़ी सेलेक्ट करें. इसके साथ पर्ल इयररिंग्स, छोटी बिंदी और सॉफ्ट मेकअप आपके लुक को पूरा करेंगे. अगर आप दिन में पूजा के लिए तैयार हो रही हैं तो हल्के रंग का आउटफिट और मिनिमल ज्वेलरी सेलेक्ट करें.
इसे भी पढ़ें- Dark Mehendi Hacks: हाथों पर गहरा रंग चढ़ाना है तो मेहंदी के घोल में मिला लें यह चीज, सुर्ख लाल दिखेंगे हाथ
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
9 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
10 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
12 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines