Dark Circles Kyu Hote Hain: ज्यादातर लोग आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स या काले घेरों को नींद की कमी से जोड़कर देखते हैं. लेकिन कभी-कभी डार्क सर्कल्स की असल वजह सिर्फ नींद न पूरी होना ही नहीं होता. कई लोग 7-8 घंटो की नींद लेने के बाद भी डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान रहते हैं, इसका मतलब कि इसके पीछे सिर्फ नींद की कमी ही नहीं बल्कि कई अन्य कारण भी हो सकते हैं. हमारी आंखों के नीचे की स्किन काफी पतली होती है, इसलिए हमारे शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव जैसे तनाव, पानी की कमी या बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले इसी हिस्से पर दिखता है. अगर आपके डार्क सर्कल्स लंबे समय से बने हुए हैं या लगातार और भी डार्क होते जा रहे हैं तो इसके पीछे लाइफस्टाइल, खानपान या एलर्जी जैसे कारण भी हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने के 7 कारण कौन से हैं.
यह भी पढ़ें – सावन में हरे रंग के साथ कौन सी जूलरी पहनें? ये 7 कॉम्बिनेशन दिखेंगे सबसे खूबसूरत
आंखों के नीचे क्यों होते हैं डार्क सर्कल्स
सिर्फ नींद नहीं, तनाव (Stress) भी बन सकता है. ज्यादा समय तक तनाव में रहने से बॉडी में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है. यह हॉर्मोन बॉडी में कई चीजों पर असर डालता है जैसे नींद, ब्लड सर्कुलेशन और स्किन प्रॉब्लम्स भी. तनाव की वजह से लोग अपनी नींद पूरी नहीं करते, पानी कम पीते हैं, अनहेल्दी खाना खाते हैं और इन्ही सब आदतों की वजह से डार्क सर्कल हो सकते हैं. तनाव को पूरी तरह खत्म करना तो संभव नहीं है लेकिन इसे मेडिटेशन, वर्कआउट और रेस्ट करने से थोड़ा कम किया जा सकता है.
शरीर में पानी की कमी
सही मात्रा में पानी न पीना सिर्फ आपकी बॉडी ही नहीं बल्कि स्किन पर भी असर डाल सकता है. जब बॉडी में पानी की कमी होती है तो स्किन अपनी चमक खोने लगती है. इसकी वजह से आंखों के पास मौजूद ब्लड वेसल्स और डार्कनेस ज्यादा दिखने लगती है. इस परेशानी से बचने के लिए दिनभर सही मात्रा में पानी पीजिए और ज्यादा से ज्यादा पानी वाले फल जैसे तरबूज, संतरा, खीरा खाइए.
आयरन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी
हमारी बॉडी को सही तरह से काम करने के लिए विटामिन, मिनरल्स और आयरन जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है. अगर हमारी बॉडी में आयरन की कमी हो जाए तो इसे एनीमिया कहा जाता है, इस कन्डीशन में पूरी बॉडी में सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं जा पाता. इसकी वजह से आखों के नीचे की स्किन और गहरी दिखाई दे सकती है. इसके लिए डॉक्टर से मिलकर जांच कराने की सलाह लें.
बढ़ती उम्र का असर
समय के साथ उम्र बढ़ना एक नैचुरल प्रोसेस है जिसका असर स्किन पर भी पड़ता है. समय के साथ कोलेजन और इलास्टिन का लेवल बॉडी में कम होने लगता है जिसकी वजह से आंखों के नीचे की स्किन पहले से ज्यादा पतली हो जाती है. स्किन पतली होने की वजह से ब्लड वेसल्स और मसल्स ज्यादा दिखाई देने लगती हैं जिससे डार्क सर्कल और गहरे हो जाते हैं. जिस तरह हर इंसान अलग होता है वैसे ही हर इंसान में ये बदलाव भी अलग-अलग होते हैं क्योंकि स्किन टाइप और लाइफस्टाइल का भी इसमें रोल होता है.
एलर्जी और आंखों को बार-बार रगड़ना
कई लोगों को मौसम बदलने, धूल-मिट्टी, पोलन, डोमेस्टिक ऐनीमल के बाल से एलर्जी होने की वजह से आंखों में खुजली होती है. खुजली होने पर लोग बार-बार अपनी आंखें रगड़ते हैं. लगातार आंख रगड़ने से आंखों में जलन और सूजन हो सकती है. इसलिए सही समय पर अपनी एलर्जी को डॉक्टर को जरूर दिखाएं.
ज्यादा स्क्रीन टाइम और आंखों पर दबाव
लोग कई घंटों तक मोबाईल, लैपटॉप पर समय बिताते हैं. लगातार लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से आंखों के पास की ब्लड वेसल्स ज्यादा दिख सकती हैं, जिससे आंखे डार्क लगती हैं. इसे कम करने के लिए अपनी स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें और बीच-बीच में हर 20-25 मिनट के बाद ब्रेक लें.
जेनेटिक्स और कुछ हेल्थ कंडीशन
डार्क सर्कल्स का कारण सिर्फ लाइफस्टाइल ही नहीं होता, कुछ लोगों को ये समस्या जेनेटिक्स के चलते हो सकती है. अगर आपके माता-पिता या घर में किसी को डार्क सर्कल्स हैं तो आपको भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं. इसके अलावा एक्जिमा, साइनस, थायरॉयड या कुछ और हेल्थ की परेशानियां भी आंखों के नीचे कालापन बढ़ा सकती हैं. अगर डार्क सर्कल्स अचानक से बढ़ जाए और उनके साथ, वजन कम होना, थकान या चक्कर जैसे लक्षण हो तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं.
यह भी पढ़ें – हेयर परफ्यूम और रेगुलर परफ्यूम में क्या है फर्क? ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
2 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
8 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines