सावन में हरे रंग के साथ कौन सी जूलरी पहनें? ये 7 कॉम्बिनेशन दिखेंगे सबसे खूबसूरत
Sawan Fashion: सावन में हरे रंग के कपड़ों के साथ कौन सी जूलरी सबसे खूबसूरत लगेगी जानिए यहां. ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर, कुंदन, मोती, गोल्ड, एमराल्ड, मीनाकारी जूलरी और ग्रीन चूड़ियों के 7 बेहतरीन कॉम्बिनेशन सावन, तीज, पूजा और फेस्टिव लुक को और भी स्टाइलिश बना सकते हैं.

Sawan Look Ideas: सावन के महीने में कई त्योहार पड़ते हैं जिनमें महिलाएं सजना-संवरना बहुत पसंद करतीं हैं. इस महीने में हरे रंग का खास महत्व है, लेकिन आउटफिट तभी निखरता है जब सही जूलरी के साथ उसे पहना जाए. जूलरी हमारे पूरे लुक का जरूरी हिस्सा होती है. गलत जूलरी पूरे लुक को बिगाड़ सकती है और सही जूलरी लुक को और भी अट्रैक्टिव बना सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं 7 ऐसे जूलरी कॅाम्बिनेशन जो आपके हर हरे रंग के आउटफिट के साथ आपको और भी ट्रेंडी लुक देंगे.
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर जूलरी
2 / 8ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर जूलरी पिछले कुछ सालों से काफी ट्रेंड में है. ये एथनिक कपड़ो के साथ बहुत अच्छी लगती है. हरे रंग के साथ इसका कॉन्ट्रास्ट और भी ज्यादा बोल्ड लगता है. ये हरे के हर शेड्स के साथ खिलता है. ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर जूलरी में बड़े झुमके, चोकर या चूड़ियां आपके सावन लुक को और स्टाइलिश बना देंगे. ग्रीन कॅाटन सूट के साथ, ग्रीन कॅाटन शॅार्ट कुर्ती, इंडो-वेस्टर्न कुर्ती और हैंडलूम या ब्लॉक प्रिंट आउटफिट्स के साथ ये और अच्छी लगेगी.
कुंदन जूलरी
3 / 8कुंदन जूलरी बहुत ही रॅायल लुक देती है. अगर आपको हरे रंग के साथ रॅायल लुक चाहिए तो कुंदन की जूलरी अच्छी चॅाइस है. गहरे रंग के साथ गोल्ड और सफेद रंग के स्टोन का कॉम्बिनेशन बहुत खिलता है. तीज, सावन पूजा और फैमिली फंक्शन के लिए कुंदन ज्वेलरी ही बेहतर रहेगी. गहरे हरे रंग की सिल्क साड़ी के साथ, अनारकली सूट के साथ और हैवी हरे सूट के साथ इसे स्टाइल करें.
मोती जूलरी
4 / 8अगर आपको सिंपल, क्लासी और ऐलीगेंट लुक रखना ज्यादा पसंद है तो मोती से अच्छा कोई विक्लप नहीं है. मोती आपके लुक को सॅाफ्ट और ऐलीगेंट रखने में मदद करता है. मोती को आप सावन में ऑफिस, डे फंक्शन और छोटे घर - परिवार के फंक्शन में पहन सकते है. ये आपके लुक को बिना ओवर किए काफी रिच लुक देता है. पेस्टल ग्रीन रंग के कपड़ो के साथ, मिंट ग्रीन आउटफिट के साथ और लाइट ग्रीन साड़ी के साथ मोती के गहने पहनें.
गोल्ड जूलरी
5 / 8गोल्ड जूलरी और ग्रीन का फैशन कभी आउट नहीं होता. हरे रंग के साथ हमेशा गोल्ड खिलता है. यह ट्रेडिशनल और फैस्टिव दोनों लुक देता है. गोल्ड की जूलरी सावन की पूजा, शादी के कार्यक्रम के लिए बहुत अच्छी रहेगी. इसे एमराल्ड ग्रीन आउटफिट के साथ, बॅाटल ग्रीन आउटफिट के साथ या किसी भी हरे रंग की बनारसी साड़ी के साथ पहनें.
एमराल्ड ( हरे पत्थर) वाली जूलरी
6 / 8एमराल्ड वाली जूलरी हरे आउटफिट के साथ बहुत ही रिच लुक देती है. अगर आप पूरा जूलरी सेट नहीं पहनना चाहती हैं तो आप सिर्फ इयररिंग्स भी पहन सकती हैं. इससे मिनिमल लुक मिलेगा. शाम या रात के कार्यक्रम के लिए ये बहुत अच्छा विकल्प है. हरे रंग की सिल्क की साड़ी के साथ, लहगें के साथ या हैवी सूट के साथ इसे स्टाइल करें.
मीनाकारी जूलरी
7 / 8मीनाकारी जूलरी अपने रंग-बिरंगे डिजाइन के लिए जानी जाती है. सावन के हरे रंगो के साथ ये जूलरी काफी अलग और नया लुक देती है. लेकिन ये जूलरी दिन के कार्यक्रम में ही अच्छी लगती है. सिंपल हरी कुर्ती, हरे फ्लोरल प्रिंट की कुर्ती और कॅाटन की हरी साड़ी के साथ मीनाकारी जूलरी लें.
ग्रीन ग्लास बैंगल्स और गोल्ड कंगन
8 / 8सावन में महिलाओं के बीच हरी कांच की चूड़ियां पहनने की परंपरा है. अगर इन्ही चूड़ियों के साथ पतले गोल्ड कड़े पहनें तो आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा. चाहे आपकी उम्र कितनी भी हो ये ज्वेलरी हर उम्र पर जंचेगी. यह भी पढ़ें - डार्क स्किन टोन पर कौन से नेल पेंट शेड्स सबसे ज्यादा खिलते हैं? ये 7 कलर्स देंगे एलिगेंट लुक