---विज्ञापन---

कम उम्र में क्यों झड़ रहे हैं बाल? रोज की यह बड़ी गलती बना रही है लोगों को गंजेपन का शिकार

Baal Jhadne se Kaise roke: क्या आप भी कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं और गंजेपन से डरते हैं? तो चलिए जानते हैं आखिर किस कारण लोगों के बीच तेजी से फैल रही है ये समस्या और इसे कैसे रोकें?

---विज्ञापन---

Early Baldness Causes: बाल झड़ना आज के वक्त में इतना आम हो गया है कि बड़ी संख्या में युवा कम उम्र में जैसे 25-40 की उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो रहे हैं. शुरुआत में बाल धीरे-धीरे झड़ते हैं, जिसके बाद हालात इतने बुरे हो जाते हैं कि सिर में बालों की कमी महसूस होने लगती है. सुबह सोकर उठेते हैं, तो तकिये पर बाल, नहाते वक्त बालों को टूटना और आदि बातें गंजेपन का डर पैदा करती हैं. लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते कि उनके द्वारा रोज की जा रही गलती उन्हें इस समस्या में धकेल रही है.

यह भी पढ़ें: क्या एक सफेद बाल तोड़ने से सभी बाल सफेद हो जाते हैं? जानिए स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों की सच्चाई

---विज्ञापन---

जवानी की उम्र में क्यों तेजी से झड़ रहे हैं युवाओं के बाल?

बालों का झड़ना व गंजापन बुजुर्गों में आम होता था, जो अब युवाओं के बीच भी आम होता दिखाई दे रहा हैं. तेजी से बढ़ती इस समस्या को लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बाल झड़ने की सबसे बड़ी वजह अनहेल्दी फूड्स का सेवन है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब शरीर ज्यादा अनहेल्दी फूड का सेवन करता है और इस कारण उसे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, तो इस तरह की समस्या होती ही है.

जंक फूड कैसे करता है नुकसान

---विज्ञापन---

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जंक फूड में हानिकारक तत्व होते हैं जो शरीर की कई कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में जब बॉडी को भरपूर प्रोटीन नहीं मिलेगा तो इसका असर शरीर के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ बालों पर भी पड़ेगा. इसलिए ज्यादा जंक फूड का सेवन, पैकेट फूड, मैदा, शराब, स्मोकिंग नहीं करना चाहिए. घर का बना शुद्ध भोजन खाना चाहिए जिससे शरीर को जरूरी प्रोटीन (Protein), विटामिन (Vitamins) और कैल्शियम (Calcium) मिल सके. अगर आप बालों को झड़ने से बचाना चाहते हैं और इस तरह की चीजों का सेवन करते हैं, तो तुरंत रुक जाएं.

बालों को बचाने के लिए क्या खाएं?

---विज्ञापन---

अगर आप वक्त रहते बालों की इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको हेल्दी डाइट शुरू करनी होगी. घर का खाना दाल, स्प्राउट्स, दूध, अंडे और प्रोटीन युक्त खाने को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना होगा. साथ ही जंक फूड के सेवन पर पूरी तरह से लगाम लगाना होगा. इसी के साथ जो लोग अंडे का सेवन कर सकते हैं उन्हें अपनी डायट में अंडे को शामिल करना चाहिए, जिससे जरूरी प्रोटीन उन्हें मिल सके, इसके अलावा जो लोग शाकाहारी (Vegetarian) हैं वे हरी सब्जियों के सेवन से तमाम पोषक तत्व हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस एक गलती से रुक सकते हैं पीरियड्स! सामने आया महिला का चौंकाने वाला मामला

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jan 18, 2026 01:19 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola