इस एक गलती से रुक सकते हैं पीरियड्स! सामने आया महिला का चौंकाने वाला मामला

Period Problems: पीरियड्स का रुक जाना एक बड़ी समस्या है. सोशल मीडिया पर एक खबर ने सभी को हैरान करके रख दिया है, जिसमें महिला की एक गलती ने उसके पीरियड्स रोक दिए. आइए जानते हैं आखिर क्या रहा इस गंभीर समस्या का कारण?

Periods Stopped Suddenly

एक गलती ने महिला को बर्बादी के करीब पहुंचा दिया. (Image: AI Generated)

Over Exercise: आज के वक्त में फिट रहना आसान नहीं है. अपने लुक को अच्छा, फिट और स्लिम बनाने के लिए लोग कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं और जिम जाते हैं. इनमें एक बड़ी संख्या लड़कियों की है. हालांकि, एक खबर ने महिलाओं के बीच जिम को लेकर एक खौफ पैदा कर दिया है, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की 23 साल की एक लड़की जिम को लेकर बहुत सीरियस थी, लेकिन उसकी इस सीरियसनेस ने उसे बड़ी मुसीबत में डाल दिया जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था.

विज्ञापन

जिम की दीवानगी ने लड़की के साथ क्या किया?

रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा जिम करने के कारण महिला की बॉडी का बैलेंस बिगड़ गया और अचानक उसके पीरियड्स रुक गए. इस समस्या को लेकर वह महिला जब डॉक्टरों के पास गई तो, डॉक्टरों ने कुछ जांच कराईं, जिसमें सामने आया कि महिला के हार्मोन लेवल 50 साल की महिला जैसे हो चुके हैं. यह एक बड़ी समस्या थी, जिससे पता चला कि जरूरत से ज्यादा जिम जाना या फिट रहने की होड़ में अपने आपको खपा देना कैसे महिलाओं की सेहत बिगाड़ रहा है.

विज्ञापन

वजन घटाना पड़ा महिला को भारी

विज्ञापन

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसका वजन 65 किलो था और वह बिंज ईटिंग की समस्या से जूझ रही थी. इस बढ़ते वजन को रोकने के लिए उसने कड़ी एक्सरसाइज का रास्ता अपनाया और अपने आपको उसमें पूरी तरह झोंक दिया. इस दौरान वह हफ्ते में छह दिन करीब 70 मिनट तक लगातार हार्ड ट्रेनिंग करने लगी. शुरुआत में सब ठीक लगा, लेकिन वक्त के साथ उनके शरीर में कई बदलाव नजर आने लगे.

इन बदलावों में उसके पीरियड्स के दौरान ब्लड की मात्रा कम होने लगी. हालात इतने खराब हो गए कि आखिरी बार पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग सिर्फ करीब दो घंटे ही हुई. इस गंभीर बदलाव को देख महिला बहुत डर गई और सीधा डॉक्टर से संपर्क किया.

विज्ञापन

आखिर इस समस्या की क्या है वजह?

इस केस को लेकर डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की स्थिति आमतौर पर 50 साल की महिलाओं में देखने को मिलती है, जब फीमेल हार्मोन काफी कम हो जाते हैं. इसके अलावा डॉक्टरों ने उनमें ‘किडनी डिफिशिएंसी’ (Kidney Deficiency) के लक्षण भी बताए. इस समस्या में किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है. डॉक्टरों ने महिला को तुरंत ज्यादा एक्सरसाइज बंद करने की सलाह दी और शरीर को दोबारा संतुलन में आ लने के लिए ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन भी शुरू की.

विज्ञापन

इस समस्या को क्या कहते हैं? क्या मां बनने में भी देता है दिक्कत?

इस समस्या को साइंस की भाषा में ‘एक्सरसाइज-असोसिएटेड एमेनोरिया’ (Exercise-Associated Amenorrhea) कहा जाता है. यह समस्या तब होती है, जब शरीर को खाने से मिलने वाली ऊर्जा कम मिलती है और ज्यादा एक्सरसाइज के कारण शरीर को ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है. अब जब शरीर के पास ऊर्जा कम रहती है, तो शरीर खुद को बचाने के लिए सबसे पहले रिप्रोडक्टिव सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद कर देता है. इसका असर दिमाग से निकलने वाले हार्मोन पर पड़ता है, जिससे ओव्यूलेशन रुक जाता है और पीरियड्स अनियमित या बंद हो जाते हैं. इस केस को लेकर डॉक्टरों ने बताया कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो भविष्य में मां बनने में दिक्कत भी हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ