हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अपने तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर क्यों सोते हैं लोग? जवाब सुनेंगे तो आप भी आजमाने लगेंगे यह नुस्खा

Benefits Of Bay Leaves Under Pillow: तकिए के नीचे तेजपत्ता रखकर सोना एक ऐसी प्रैक्टिस है जिसे बहुत से लोग आजमाते हैं. यह वर्तमान से ही नहीं बल्कि प्राचीन काल से अपनाया जा रहा नुस्खा है. जानिए आखिर ऐसा क्यों करते हैं लोग.

विज्ञापन
अपने तकिए के नीचे तेज पत्ता रखने के क्या फायदे हैं?

Bay Leaf Under Pillow: तेज पत्ता रसोई का एक ऐसा मसाला है जिसका खानपान में खूब इस्तेमाल होता है. इसका यूनिक स्वाद और अरोमा किसी भी डिश में घुल जाता है और उसे कई गुना तक स्वादिष्ट बनाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं तेज पत्ता (Tej Patta) प्राचीन काल में सिर्फ खाना बनाने ही नहीं बल्कि तकिए के नीचे रखकर सोने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था. देश-विदेश में लोग इस नुस्खे को आजमाया करते थे. अब सोशल मीडिया के समय में यह नुस्खा एक बार फिर लोगों के बीच मशहूर होने लगता है. यहां जानिए तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोने पर क्या होता है, इसके क्या फायदे हैं, इसका क्या मतलब है और इसका ट्रेडिशनल और प्रतीकात्मक महत्व क्या है.

 यह भी पढ़ें – Mahesh Babu के रेस्टॉरेंट में पानी और डाइट कोक के दाम सुनकर चौंके लोग, सिर्फ 3 चीजों का आया लंबा चौड़ा बिल

तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोना

प्राचीन ग्रीक और रोमन परंपराओं में तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोने की एक खास वजह थी. ये लोग मानते थे कि तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोना प्रोटेक्शन का प्रतीक है. इसे लोग बुद्धि के विकास और जीवन में आगे बढ़ने की गाइडेंस के रूप में देखते थे. लोगों का यह भी मानना था कि तकिए के नीचे तेज पत्ता रखकर सोने से नकारात्मक विचार दूर रहते हैं और मेंटल क्लैरिटी आती है. दिमाग को शांत रखने के लिए और शांत महसूस करने के लिए लोग ऐसा करते थे.

विज्ञापन

बुरे सपनों को दूर रखना

बहुत से लोगों का मानना था कि तेज पत्ता तकिए के नीचे रखकर सोया जाए तो इससे बुरे सपने (Nightmare) नहीं आते हैं और बिना बुरे सपनों के व्यक्ति को अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. लोग ना सिर्फ तेज पत्ता बल्कि अन्य जड़ी-बूटियों को भी इसी कारण से तकिए के नीचे रखकर सोते थे.

विज्ञापन

अच्छी एनर्जी आती है

तकिए के नीचे तेज पत्ता रखने को गुड एनर्जी से भी जोड़कर देखा जाता है. लोगों का मानना है कि ऐसा करने पर पॉजीटिविटी आती है, अपनी इच्छाएं पूरी होती हैं और एनर्जी अच्छी होने लगती है.

विज्ञापन

कितने सही हैं ये दावे

तेज पत्ता तकिए के नीचे रखने पर अच्छी नींद आती है या बुरे सपने नहीं आते जैसी बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन पुरानी परंपराओं में लोग तेज पत्ता को फायदेमंद समझते थे और अपने नाइट रूटीन का हिस्सा बनाते थे. हालांकि, तेज पत्ता तकिए के नीचे रखकर सोने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है. ऐसे में आप चाहे तो तेज पत्ता तकिए के नीचे रखकर सो सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? टॉपर भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola