Jau Khane Ke Fayde: जौ को इंग्लिश में बार्ली (Barley) कहा जाता है. यह एक सीरीयल ग्रेन है और दिखने में गेंहू जैसा नजर आता है. जौ को इसके फायदों के चलते सुपरफूड भी कहा जाता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो शरीर को अनेक फायदे देते हैं. इसी बारे में बताते हुए डाइटीशियन लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि 15 दिनों तक जौ खाने पर क्या होता है.
15 दिनों तक जौ खाने पर क्या होगा
डाइटीशियन का कहना है कि अगर आप 15 दिनों के लिए चावल को छोड़कर जौ को खाएंगे तो आपके शरीर में ये 4 बदलाव दिखने लगेंगे –
शुगर कम होगी – डाइटीशियन का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ फायदेमंद है. जौ खाने पर शुगर कम होती है. जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बाकी सभी अनाजों से कम होता है.
गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होगा – जौ के सेवन का एक फायदा यह भी है कि जौ खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होता है. आप अगर दिन में सिर्फ आधी से एक कटोरी पका हुआ जौ भी खा लेंगे तो आपको इसका मैजिकल कंपाउंड बीटा ग्लूकन मिलेगा.
गुड गट बैक्टीरिया – जौ गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है. अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो आपको यह खाना चाहिए. जौ कब्ज को कम करने में कारगर होता है.
कम होगा वजन – जौ खाने पर वेट मैनेजमेंट होता है. जौ को नेचुरल एपेटाइट सप्रेसेंट कहा जाता है यानी यह भूख को कम करता है. ऐसे में वजन घटाने के लिए भी जौ को खा सकते हैं.
इस तरह पकाकर खा सकते हैं जौ
- जौ के दानों को पकाने से पहले 3 से 4 घंटों के लिए भिगोने के लिए रख दें. अब इन्हें धोकर उबाल लें, बिल्कुल वैसे ही जैसा चावल पकाए जाते हैं. ये मुलायम और चुई हो जाएंगे. अगर समय हो तो इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं.
- अब पैन में तेल डालें, इसमें राई, कद्दूकस किया हुआ जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर छोंक लगाएं. इसके बाद बारीक कटी हुई गाजर और मूंग दाल स्प्राउट्स को डालकर मुलायम होने तक पका लें.
- अब ठंडी जौ को इसमें डालकर अपने फेवरेट सभी मसालें डालें और अच्छे से मिलाकर क्रश की हुई मूंगफली और हरी धनिया की गार्निशिंग करके परोसें.
यह भी पढ़ें- अर्थराइटिस के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर ने बताया पैर के इस हिस्से में रोज होता है दर्द
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
16 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
19 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
23 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines