अर्थराइटिस के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर ने बताया पैर के इस हिस्से में रोज होता है दर्द

Arthritis Symptoms: अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के जोड़ों को प्रभावित करती है. ऐसे में इसके लक्षण समय रहते पहचान लिए जाएं तो वक्त रहते इलाज हो सकता है और दिक्कत बढ़ने से रुक सकती है. जानिए डॉक्टर अर्थराइटिस के किस लक्षण का जिक्र कर रहे हैं जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

Arthritis Symptoms

गठिया के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

Arthritis Ke Lakshan: अर्थराइटिस या गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें जोड़ों में सूजन आने लगती है. यह सूजन पैर के जोड़ों, उंगलियों या हाथ के जोड़ों या फिर रीढ़ को भी प्रभावित कर सकती है. लेकिन, ज्यादातर लोग अर्थराइटिस के शुरुआती लक्षणों को (Arthritis Symptoms) नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण बीमारी का पता लगने तक दिक्कत कई हद तक बढ़ चुकी होती है. ऐसे में रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. आशीष चंदवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि अर्थराइटिस के शुरुआती लक्षण कौन से हैं और किस तरह इन्हें पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थराइटिस के लक्षण क्या हैं

डॉक्टर बताते हैं कि बहुत से लोगों को हर दिन एड़ी में दर्द होता है लेकिन लोग इस लक्षण को इग्नोर कर देते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप रोज सुबह एड़ियों के दर्द के साथ उठ रहे हैं तो इसे कमजोरी ना समझें, यह अर्थराइटिस की चेतावनी हो सकती है. एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) एक प्रकार का पुराना गठिया या कहें क्रोनिक अर्थराइटिस है. एड़ियों का दर्द होना, सुबह उठकर कमर में दर्द होना, काफी देर तक अकड़न रहना और थोड़ी देर चलने के बाद बेहतर महसूस होना, एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का लक्षण हो सकता है.

इस बीमारी में रीढ़ या शरीर के जॉइंट्स ही दर्द नहीं करते हैं बल्कि आंखों का लाल नजर आना, गट प्रोब्लम्स जैसे इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज होना, स्किन का बार-बार लाल होना, डैंड्रफ होना, रैशेज हो जाना या सोराइसिस हो जाना जैसे लक्षण भी शरीर पर दिखने लगते हैं.

विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपके शरीर पर ऐसी दिक्कतें हो रही हैं तो बिना देरी किया रूमेटोलॉजिस्ट से मिलें ताकि इसका इलाज जल्दी शुरू किया जा सकें और परमानेंट स्पाइन डैमेज को रोक सकें.

अर्थराइटिस के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए

विज्ञापन
  • अर्थराइटिस के मरीज को वाइट ब्रेड, नमकीन और ब्रेड जैसे फूड्स से परहेज करना चाहिए.
  • कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, पैक्ड मिठाइयों और अन्य एडेड शुगर वाले फूड्स को डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए.
  • प्रोसेस्ड या पैकेटबंद फूड्स नहीं खाने चाहिए.
  • ज्यादा नमक वाले फूड्स से परहेज करना चाहिए.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज का सबसे पहला लक्षण क्या है? डॉक्टर ने बताया ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ