डायबिटीज के मरीज को रोज-रोज नहीं खानी चाहिए ये 5 Vegetables, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर बढ़ाती हैं

Vegetables To Avoid In Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ सब्जियों का रोज-रोज सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार किन सब्जियों को रोज नहीं खाना चाहिए.

Diabetes diet Vegetables to avoid
1 / 10
Diabetes diet Vegetables to avoid

Vegetables That Increase Blood Sugar: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जो उम्रभर साथ रहती है और कभी ठीक नहीं होती है. लेकिन, डायबिटीज के मरीज इस कंडीशन को मैनेज करना सीख लेते हैं. डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल्स को एकदम से बढ़ने और घटने से बचाना जरूरी होता है. खासतौर से अपने खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) को कौन सी 5 सब्जियां रोजाना या बहुत ज्यादा नहीं खानी चाहिए.

विज्ञापन

कच्चा केला

कच्चा केला 2 / 10

कच्चे केले की सब्जी को बेहद स्वाद लेकर खाया जाता है. इसमें रेजिस्टेंस स्टार्च की भरपूर मात्रा पाई जाती है लेकिन साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते हैं. इसीलिए इन्हें बहुत ज्यादा नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

कॉर्न

कॉर्न 3 / 10

अक्सर ही लोग कॉर्न की सब्जी बनाकर खाते हैं. लेकिन कॉर्न में ज्यादातर सब्जियों के मुकाबले कई ज्यादा नेचुरल कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. इसीलिए इसे सीमित मात्रा में और कभी-कभार ही खाना चाहिए.

अरबी

अरबी4 / 10

अरबी एक स्टार्ची रूट वेजीटेबल है. इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की भरपूर मात्रा होती है. इसीलिए इसे कम खाने में ही समझदारी है.

विज्ञापन

आलू

आलू 5 / 10

आलू में कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा होते हैं और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है. इसीलिए यह ब्लड शुगर लेवल्स को तेजी से बढ़ा सकता है.  

शकरकंदी

शकरकंदी 6 / 10

आलू से अलग शकरकंदी में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं. लेकिन, इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर मात्रा में होता है.

विज्ञापन

करें पोर्शन कंट्रोल

करें पोर्शन कंट्रोल 7 / 10

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि पोर्शन कंट्रोल का ध्यान देना जरूरी है. यानी अगर आप कोई भी सब्जी खा रहे हैं तो उसे एक ही बार में जरूरत से ज्यादा खाने के बजाय पोर्शन कंट्रोल करते हुए खाएं मतलब कम-कम खाएं.

प्रोटीन के साथ खाएं

प्रोटीन के साथ खाएं 8 / 10

इन सब्जियों को आप प्रोटीन के किसी स्त्रोत के साथ खा सकते हैं, जैसे दाल, पनीर, अंडे, चिकन या फिश वगैरह.

विज्ञापन

नॉन-स्टार्ची सब्जियों को मील में करें शामिल

नॉन-स्टार्ची सब्जियों को मील में करें शामिल 9 / 10

अपने मील में नॉन स्टार्ची सब्जियों को शामिल करें. आप शिमला मिर्च, पत्तागोभी, ब्रोकली, घीया या पालक को अपनी थाली में रख सकते हैं.

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 10 / 10

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इस बात का ध्यान रखें कि आप जो खा रहे हैं सिर्फ यही नहीं बल्कि कितना खा रहे हैं और किस चीज के साथ खा रहे हैं इसका ध्यान रखना भी जरूरी है. यह भी पढ़ें - महिलाओं की जांघों पर क्यों नजर आता है सेल्यूलाइट? डॉक्टर ने बताया इसे ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन