15 दिनों तक जौ खाने पर क्या होता है? डाइटीशियन ने बताया शरीर पर कैसा बदलाव दिखता है

Benefits Of Eating Barley: क्या आप जानते हैं जौ आपकी सेहत पर एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभाव डालता है. इसी बारे में बता रही हैं डाइटीशियन. ऐसे में चलिए जानते हैं 15 दिनों तक जौ खाने पर क्या होता है.

What are the benefits of eating jau

जौ खाने के क्या फायदे हैं?

Jau Khane Ke Fayde: जौ को इंग्लिश में बार्ली (Barley) कहा जाता है. यह एक सीरीयल ग्रेन है और दिखने में गेंहू जैसा नजर आता है. जौ को इसके फायदों के चलते सुपरफूड भी कहा जाता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो शरीर को अनेक फायदे देते हैं. इसी बारे में बताते हुए डाइटीशियन लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि 15 दिनों तक जौ खाने पर क्या होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों तक जौ खाने पर क्या होगा

डाइटीशियन का कहना है कि अगर आप 15 दिनों के लिए चावल को छोड़कर जौ को खाएंगे तो आपके शरीर में ये 4 बदलाव दिखने लगेंगे –

शुगर कम होगी – डाइटीशियन का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ फायदेमंद है. जौ खाने पर शुगर कम होती है. जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बाकी सभी अनाजों से कम होता है.

विज्ञापन

गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होगा – जौ के सेवन का एक फायदा यह भी है कि जौ खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होता है. आप अगर दिन में सिर्फ आधी से एक कटोरी पका हुआ जौ भी खा लेंगे तो आपको इसका मैजिकल कंपाउंड बीटा ग्लूकन मिलेगा.

गुड गट बैक्टीरिया – जौ गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है. अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो आपको यह खाना चाहिए. जौ कब्ज को कम करने में कारगर होता है.

विज्ञापन

कम होगा वजन – जौ खाने पर वेट मैनेजमेंट होता है. जौ को नेचुरल एपेटाइट सप्रेसेंट कहा जाता है यानी यह भूख को कम करता है. ऐसे में वजन घटाने के लिए भी जौ को खा सकते हैं.

विज्ञापन
  • जौ के दानों को पकाने से पहले 3 से 4 घंटों के लिए भिगोने के लिए रख दें. अब इन्हें धोकर उबाल लें, बिल्कुल वैसे ही जैसा चावल पकाए जाते हैं. ये मुलायम और चुई हो जाएंगे. अगर समय हो तो इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं.
  • अब पैन में तेल डालें, इसमें राई, कद्दूकस किया हुआ जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर छोंक लगाएं. इसके बाद बारीक कटी हुई गाजर और मूंग दाल स्प्राउट्स को डालकर मुलायम होने तक पका लें.
  • अब ठंडी जौ को इसमें डालकर अपने फेवरेट सभी मसालें डालें और अच्छे से मिलाकर क्रश की हुई मूंगफली और हरी धनिया की गार्निशिंग करके परोसें.

यह भी पढ़ें- अर्थराइटिस के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर ने बताया पैर के इस हिस्से में रोज होता है दर्द

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ