Natural Sugar Options: खानपान में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है चीनी. घर पर मिठास के लिए तो चीनी डाली ही जाती है साथ ही ऐसे अनेक प्रोडक्ट्स हैं जो एडेड शुगर के साथ आते हैं. ए़डेड शुगर (Added Sugar) का ज्यादा सेवन करना शरीर की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों की वजह बन सकते हैं. चीनी के ज्यादा सेवन से डायबिटीज का खतरा सबसे ज्यादा होता है. ऐसे में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ऐसे 4 फूड ऑप्शंस बताए हैं जो खानपान में मिठास घोल देते हैं और सेहत के लिए चीनी के मुकाबले अधिक फायदेमंद होते हैं. आपको पूरी तरह से अपनी डाइट से चीनी हटाने की जरूरत नहीं है लेकिन ये फूड्स चीनी के सेवन को कम करने में मदद करेंगे.
मिठास बढ़ाएंगी ये 4 चीजें
खजूर
खजूर (Dates) फाइबर से भरपूर होते हैं और प्राकृतिक तौर पर मीठे होते हैं. खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पौटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है. दलिया या मिष्ठानों में चीनी के बजाय खजूर को पीसकर या छोटे टुकड़ों में काटकर डाला जा सकता है.
चीनी नेचुरली सबसे मीठा सूखा मेवा है. इसका स्वाद तो मिठास से भरा हुआ होता ही है, इससे सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं. चीनी में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और आयरन की अच्छी मात्रा होती है. इसे पीसकर या फिर सादा ही इस्तेमाल किया जा सकता है. स्मूदी या शेक्स में किशमिश डाली जाए तो चीनी डालने की जरूरत ही नहीं पड़ती है.
अंजीर में शहद जैसी ही मिठास होती है. बिना किसी एडेड शुगर के ओटमील, स्मूदी, दलिया या बेक्ड फूड्स बनाने के लिए अंजीर का इस्तेमाल किया जा सकता है. अंजीर को उबालकर इसका सिरप तैयार किया जा सकता है. आप चाहे तो अपने मॉर्निंग सीरियल में चीनी मिलाने के बजाय अंजीर को काटकर भी डाल सकते हैं.
कई बार दही बेहद मीठी जमती है. ऐसे में इस मीठी दही से स्मूदी या फ्रूट बॉल बनाकर खा सकते हैं. दही से लस्सी बनाई जाए तो चीनी मिलाने के बजाय ड्राई फ्रूट्स डाले जा सकते हैं. वहीं, दही को अगर दलिया के साथ खाया जाए तो अलग से चीनी मिलाने की जरूर नहीं पड़ती है.
सुबह बिना चीनी ऐसे खाएं मीठा दलिया
सुबह अगर आप मीठा दलिया खाना पसंद करते हैं तो इसे बिना चीनी डाले बनाया जा सकता है. दलिया को दूध के साथ उबालें और प्लेट या कटोरे में निकाल लें. अब इसमें ऊपर से कटे हुए खजूर, किशमिश, अंजीर और दही मिलाएं. बिना किसी स्वीटनर या चीनी के ही बेहद मीठा सा दलिया तैयार हो जाएगा.