Digestive Health: खाना खा लेने के बाद अक्सर ही लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे उनका पाचन प्रभावित होता है. खाने के बाद की गई इन गलतियों से पेट में दर्द हो सकता है तो कभी शरीर एनर्जेटिक महसूस करने के बजाय थका हुआ महसूस करने लगता है. ऐसे में खाना खाने के बाद कौनसी गलतियां (Eating Mistakes) नहीं करनी चाहिए ये बता रही हैं डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर का कहना है कि पेट की सेहत सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती है कि आप क्या खा रहे हैं बल्कि इस बात पर भी करती है कि आप खाना खाने के बाद क्या करते हैं. आइए डॉक्टर से ही जानें इन ईटिंग मिस्टेक्स के बारे में.
खाना खाने के बाद कभी ना करें ये गलतियां | Never Make These Mistakes After Eating
खाना खाने के बाद नहाना
खाना खाने के अगर तुरंत बाद नहा लिया जाए तो इससे खून स्किन की तरफ चला जाता है और पाचन स्लो हो जाता है. इसीलिए कोशिश करनी चाहिए कि खाना खा लेने के तुरंत बाद ना नहाया जाए.
यह भी पढ़ें – खाना स्किप करने पर वजन कम होता है या बढ़ता है? जानिए मील छोड़ने पर शरीर पर क्या पड़ता है असर
बहुत सारा पानी पीना
कुछ भी खाने के बाद अगर ढेर सारा पानी पी लिया जाए तो इससे पाचन स्लो हो जाता है. इसीलिए सलाह दी जाती है कि कुछ भी खाने के बाद तुरंत कुछ ना पिया जाए या तुरंत पानी पीने से परहेज किया जाए.
खाने के बाद फल खाना
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के बाद फल (Fruits After Meal) खा लेते हैं. लेकिन, इससे पेट में खाना फर्मेंट होने लगता है. इससे ब्लोटिंग हो सकती है या पेट में गैस बनना शुरू हो जाती है.
खाने के बाद चाय पी लेना
अक्सर ही लोग खाना खाने के बाद चाय पीने की गलती करते हैं. डॉक्टर का कहना है कि खाने के बाद अगर चाय या कॉफी पी ली जाए तो शरीर को कैफीन की जरूरत से ज्यादा मात्रा मिलती है. इससे एसिडिटी जैसी पेट संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. इससे खाने के न्यूट्रिएंट्स भी सही तरह से शरीर को नहीं मिलते हैं.
इंटेंस वर्कआउट करना
अगर खाना खा लेने के बाद इंटेंस वर्कआउट किया जाए तो इससे खून मांसपेशियों की तरफ जाता है जिससे पाचन पर असर पड़ता है. इसीलिए खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से बचना जरूरी है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- खाना खाने के तुरंत बाद सोने से परहेज करना चाहिए. खाने के बाद हल्की-फुल्की वॉक की जा सकती है.
- पेट की सेहत (Stomach Health) अच्छी रहे इसके लिए खाना पूरी तरह चबा-चबाकर खाना चाहिए बजाय उसे निगलने के. इससे पाचन ठीक रहता है.
- एकसाथ बहुत ज्यादा खाने के बजाय पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना चाहिए.
- प्लेट भरने के बजाय अपनी भूख का 80 प्रतिशत तक खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
2 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
12 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
14 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines