खाने के बाद कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने कहा खराब हो सकता है पेट

Bad Eating Habits: खानपान का ध्यान ना रखा जाए या सही तरह से ना खाया पिया जाए तो पेट से जुड़ी एक नहीं बल्कि कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. यहां खाना खाने के बाद की गई गलतियों के बारे में बता रही हैं डॉक्टर.

Eating Mistakes

Eating Mistakes: पाचन को प्रभावित करती हैं आपकी कुछ बुरी आदतें. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Digestive Health: खाना खा लेने के बाद अक्सर ही लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे उनका पाचन प्रभावित होता है. खाने के बाद की गई इन गलतियों से पेट में दर्द हो सकता है तो कभी शरीर एनर्जेटिक महसूस करने के बजाय थका हुआ महसूस करने लगता है. ऐसे में खाना खाने के बाद कौनसी गलतियां (Eating Mistakes) नहीं करनी चाहिए ये बता रही हैं डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर का कहना है कि पेट की सेहत सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती है कि आप क्या खा रहे हैं बल्कि इस बात पर भी करती है कि आप खाना खाने के बाद क्या करते हैं. आइए डॉक्टर से ही जानें इन ईटिंग मिस्टेक्स के बारे में.

खाना खाने के बाद कभी ना करें ये गलतियां | Never Make These Mistakes After Eating

खाना खाने के बाद नहाना

विज्ञापन

खाना खाने के अगर तुरंत बाद नहा लिया जाए तो इससे खून स्किन की तरफ चला जाता है और पाचन स्लो हो जाता है. इसीलिए कोशिश करनी चाहिए कि खाना खा लेने के तुरंत बाद ना नहाया जाए.

बहुत सारा पानी पीना

विज्ञापन

कुछ भी खाने के बाद अगर ढेर सारा पानी पी लिया जाए तो इससे पाचन स्लो हो जाता है. इसीलिए सलाह दी जाती है कि कुछ भी खाने के बाद तुरंत कुछ ना पिया जाए या तुरंत पानी पीने से परहेज किया जाए.

खाने के बाद फल खाना

विज्ञापन

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के बाद फल (Fruits After Meal) खा लेते हैं. लेकिन, इससे पेट में खाना फर्मेंट होने लगता है. इससे ब्लोटिंग हो सकती है या पेट में गैस बनना शुरू हो जाती है.

खाने के बाद चाय पी लेना

विज्ञापन

अक्सर ही लोग खाना खाने के बाद चाय पीने की गलती करते हैं. डॉक्टर का कहना है कि खाने के बाद अगर चाय या कॉफी पी ली जाए तो शरीर को कैफीन की जरूरत से ज्यादा मात्रा मिलती है. इससे एसिडिटी जैसी पेट संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. इससे खाने के न्यूट्रिएंट्स भी सही तरह से शरीर को नहीं मिलते हैं.

इंटेंस वर्कआउट करना

विज्ञापन

अगर खाना खा लेने के बाद इंटेंस वर्कआउट किया जाए तो इससे खून मांसपेशियों की तरफ जाता है जिससे पाचन पर असर पड़ता है. इसीलिए खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से बचना जरूरी है.

विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • खाना खाने के तुरंत बाद सोने से परहेज करना चाहिए. खाने के बाद हल्की-फुल्की वॉक की जा सकती है.
  • पेट की सेहत (Stomach Health) अच्छी रहे इसके लिए खाना पूरी तरह चबा-चबाकर खाना चाहिए बजाय उसे निगलने के. इससे पाचन ठीक रहता है.
  • एकसाथ बहुत ज्यादा खाने के बजाय पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना चाहिए.
  • प्लेट भरने के बजाय अपनी भूख का 80 प्रतिशत तक खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ