Sweaty Hands Causes: गर्मी लग रही हो तो हाथों में पसीना आ सकता है. लेकिन, हवा में रहते हुए भी हाथों से हर समय पसीना आए तो यह किसी दिक्कत का संकेत हो सकता है. कई बार लोगों को हर समय हाथ गीले महसूस होते हैं और हर समय हाथों से पसीना रिसता रहता है, इस कंडीशन को आमतौर पर हाइपरहाइड्रोसिस (Hyperhidrosis) कहते हैं. हाइपरहाइड्रोसिस में शरीर अपना तापमान मैनेज करने के लिए पसीना निकालता है. यह पसीने की ग्रंथियों के एक्सेसिव पसीना प्रोड्यूस करने पर होता है. लेकिन, यह कंडीशन किन कारणों से ट्रिगर होती है और किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की तरफ इशारा हो सकती है, जानिए यहां.
किन कारणों से हाथों में पसीना आता है
हाथों में हाइपरहाइड्रोसिस के कारण पसीना (Sweat) आता है. इसमें शरीर अंदरूनी तापमान को बैलेंस करने के लिए पसीना निकालता है. इन कारणों से हाइपरहाइड्रोसिस हो सकता है –
- पसीने की ग्रंथियों का ओवरएक्टिव हो जाना
- जेनेटिक प्रीडिस्पोजीशन के कारण
- दवाइयों के असर से
- स्ट्रेस के कारण
- एंजाइटी (Anxiety) के कारण
- डायबिटीज (Diabetes) और ग्लूकोज संबंधी विकारों में ऐसा हो सकता है
- हार्मोनल इंबैलेंस के कारण ऐसा होता है
- तंत्रिका संबधी दिक्कतों में ऐसा होता है
- दिल की दिक्कतों या फिर दौरा आने से पहले ऐसा हो सकता है
- मोटापा बहुत ज्यादा बढ़ने पर हाथों से बार-बार पसीना आ सकता है.
हाइपरहाइड्रोसिस के क्या ट्रीटमेंट्स होते हैं
इस दिक्कत को दूर करने के लिए एंटीपरस्पपिरेंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. बोटॉक्स ट्रीटमेंट्स, आम दवाएं और सर्जिकल ऑप्शंस से भी इस दिक्कत को ट्रीट किया जा सकता है.
ये घरेलू नुस्खे भी आ सकते हैं
सेब का सिरका – हाथों से पसीना आने की दिक्कत को दूर करने के लिए सेब का सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है. पानी में मिलाकर इसे रात के समय हाथों पर मला जा सकता है.
सेज टी – सेज टी को पीने पर और इसे ठंडा करके हाथों पर लगाने से राहत मिल सकती है.
बेकिंग सोडा – हाथ से पसीना आने की दिक्कत से राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का पेस्ट बनाकर हाथों पर लगाया जा सकता है. अगर पैरों पर भी बहुत पसीना आता है तो इस नुस्खे को आजमाएं. कुछ देर बेकिंग सोडा लगाए रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.