Weight Loss: वजन घटाना आसान काम नहीं है। वेट लॉस उतनी ही मुश्किल प्रक्रिया है जितना कि आपको एक्सरसाइज करने के लिए आलस को दूर करने में आता है। हालांकि, आपने वेट लॉस के लिए कई सारी वीडियोज और ब्लॉग्स देखे होंगे, जहां कोई आपको कीटो के बारे में बताएगा तो कोई एक्सरसाइज बताएगा। हम आपको ऐसे तीन सबसे सरल उपाय बता रहे हैं, जिसे खुद एक वेल नोन डाइटिशियन ने सुझाया है। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
वेट लॉस के तीन आसान टिप्स
अवॉइड पैकेट आइटम्स
डाइटिशियन के अनुसार, अगर वेट लॉस करना है तो सबसे पहले आपको पैकेट बंद चीजों का परहेज करना होगा। चिप्स, बिस्किट या पैक्ड और फ्रोजन फूड्स, इन सभी फूड आइटम्स को खाना तुरंत बंद कर दें। ऐसे फूड आइटम्स आपके वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। पैक्ड फूड्स के अलावा हेल्दी स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं।
दिन में सिर्फ 3 मील
वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी है खाना, लेकिन संभलकर खाना। अगर आपको वजन घटाना है तो आपको दिन में सिर्फ 3 बार ही खाना खाना होता है। इसमें सबसे जरूरी है ब्रेकफास्ट करना, ब्रेकफास्ट को आप बिल्कुल भी स्किप नहीं कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट में आपको सबसे ज्यादा प्रोटीन लेना होगा जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखने में मदद करेगा। आपको तीनों मील्स पोर्शन के हिसाब से खानी होगी। जैसे एक प्लेट में 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी चावल और सब्जी, साथ में सलाद। आपको रोजाना उसी हिसाब से खाना खाना है और दूसरी बार खाना नहीं खाना है।
ये भी पढ़ें- वजन घटाएंगे ये 7 सुपरफूड, सूजन भी होगी कम! जानें कैसे करें इस्तेमाल?
हाइड्रेशन
वेट लॉस में पानी की भूमिका अहम रहती है। अगर आप पानी नहीं पिएंगे तो टॉक्सिन्स शरीर से नहीं निकल पाएंगे। शरीर से बैड टॉक्सिन्स फ्लश आउट होना जरूरी है। पानी से मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है, इसलिए दिन में 4 लीटर तक पानी जरूर पिएं। इसके अलावा पर्याप्त नींद भी वेट लॉस के लिए जरूरी है।
वेट लॉस के लिए क्या खाएं?
- वेट लॉस के लिए फाइबर युक्त चीजें खाएं।
- नाश्ते में लो फैट दही, इडली या पोहा फायदेमंद रहेगा।
- कॉफी और चाय की जगह एक कप ग्रीन टी पी सकते हैं।
- एक दिन में किसी भी चार सब्जियों का रोज सेवन करें और कोई भी 2 फल खाएं।
ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
2 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
3 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
7 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines