---विज्ञापन---

वजन घटाएंगे ये 7 सुपरफूड, सूजन भी होगी कम! जानें कैसे करें इस्तेमाल?

Weight Loss: बढ़ा हुआ वजन और शरीर में सूजन, ये दोनों समस्याओं से लोग त्रस्त हैं। ऐसा उनकी खराब लाइफस्टाइल के चलते होता है। कुछ हेल्दी सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से आप इन दोनों परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं।

Weight Loss: आजकल की लाइफस्टाइल में बढ़ा हुआ वजन और मोटापा, शायद सबकी समस्या है। वजन के अलावा सूजन की समस्या भी कॉमन हो गई है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइटिशियंस ने इन दोनों का इलाज खाने के माध्यम से खोज निकाला है। इनके अनुसार, हम अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को रोजाना खाना शुरू कर देंगे तो ये समस्याएं दूर हो जाएंगी। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो 7 सुपरफूड्स और कैसे करें इनका सेवन।

इन 7 सुपरफूड्स के सेवन से होगा वेट लॉस

एवोकाडो

---विज्ञापन---

एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। एवोकाडो खाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। एवोकाडो को ब्रेकफास्ट में खाने से भूख कंट्रोल की जा सकती है। आप एवोकाडो को नट्स के साथ ब्रेड पर स्प्रेड करके खा सकते हैं।

ब्लूबेरी

---विज्ञापन---

ब्लूबेरी को कई हेल्थ एक्सपर्ट्स बेस्ट फूड मान चुके हैं। एक डाइटिशियन के अनुसार, रोज ब्लूबेरी खाने से उनके शरीर में सूजन की समस्या कम हुई है। ब्लूबेरी में फाइबर की मात्रा ज्यादा और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। यह पाचन शक्ति को भी मजबूत करती है। ब्लूबेरी को आप दलिया, ओट्स या दही में मिलाकर खा सकते हैं।

Weight Loss Tips

दालें

दालें एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। दालें जैसे छोले, ब्लैक बीन्स आदि चीजें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। दालों के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। दाल शरीर में प्रोटीन की मात्रा को भी बढ़ाती है। फलियां वजन नियंत्रण के लिए खाना फायदेमंद होती हैं। दाल को आप आराम से लंच में खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Healthy Eating Habits: ये 6 टिप्स बदल देंगे आपका लाइफस्टाइल

गेहूं का चोकर

---विज्ञापन---

गेहूं का चोकर, आटे को छानकर निकलने वाला वो हिस्सा है, जिसे हम फेंक देते हैं। मगर यह पोषण का भंडार होता है। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। इसे आप स्मूदी या दही के साथ मिला कर खा सकते हैं।

पालक

---विज्ञापन---

कई रिसर्च और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने पालक को सूजन रोधी फूड बताया है। पालक या अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। पालक लो कैलोरी फूड आइटम है, जो वजन घटाता है। पालक खाने का सही तरीका है, इसका सूप बनाकर पीना।

लहसुन

---विज्ञापन---

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लहसुन में ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो आपके शरीर में मौजूद कैलोरी और फैट को बर्न कर सकती हैं। लहसुन वजन घटाने वाले सुपरफूड्स में शामिल है। लहसुन में सल्फर होता है, जो पके भोजन से भी फैट कम कर सकता है। लहसुन को आप रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद के साथ खा सकते हैं।

ब्रोकली

---विज्ञापन---

ब्रोकली भी फाइबर का सोर्स है। ब्रोकली लम्बे समय तक पेट को भरा रखती है, जिससे भूख नहीं लगेगी और वजन नहीं बढ़ेगा। ब्रोकली खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी संतुलित रहेगा। ब्रोकली प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होती है, जो शरीर में पूरा दिन एनर्जी बनाए रखने का काम करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्रोकली सूजन कम करने में भी मदद करती है। हेल्दी तरीके से ब्रोकली खानी है तो इसे बिना तेल के रोस्ट करके खाया जा सकता है या फिर सूप में मिलाकर लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 18, 2024 04:10 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola