Weight Loss Tips: हम में से कई लोग ऐसे हैं, जिनकी चाह होती है कि जल्दी-जल्दी वजन कम हो जाए। ताकि आप स्लिम ट्रिम दिखें और कोई आपको मोटा भी न कहे। कई बार लोग कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन ये जल्दबाजी का काम होता है, जो आपको बाद में भारी मुश्किल में डाल सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च (ICMR) ने वजन को लेकर कहा है कि जल्दी वजन कम करने से बचें और इसके लिए एंटी ओबेसिटी ड्रग्स से भी परहेज करें।
एक हफ्ते में कितना वजन कम करना सही?
वजन धीरे-धीरे कम करना चाहिए। वेट लॉस डाइट 1000 कैलोरी डेली से कम न हो और सभी पोषक तत्व मिलना जरूरी होता है। हर हफ्ते आधा किलो वजन को कम करना बिल्कुल सेफ माना जाता है। साथ ही तेजी से वजन घटाना और एंटी ओबेसिटी ड्रग्स के इस्तेमाल से बचें।
ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय
लाइफस्टाइल में चेंज जरूरी
मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं। एशियन कट-ऑफ के अनुसार, 23 से 27.5 किलोग्राम तक के बीएमआई (BMI) को ज्यादा वजन के रूप में डिफाइन करते हैं। क्योंकि 30 प्रतिशत से ज्यादा शहरी और 16 प्रतिशत ग्रामीण वयस्क ओवरवेट होते हैं।
क्या खाना सही?
हेल्दी वेट और वेस्ट साइज को मेंटेन रखने के लिए फ्रेश सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और बीन्स को शामिल करें। चीनी, प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स और फ्रूट जूस प्रोडक्ट से परहेज करें। रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी और योग वजन कम करने और अच्छी हेल्थ को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
हेल्दी वेट लॉस कैसे करें?
- डेली डाइट को बैलेंस करें, इसमें सब्जियों, न्यूट्रिएंट रिच फूड और फाइबर फूड्स को बैलेंस करें।
- कैलोरी इनटेक को कम करने के साथ ही विटामिन और मिनरल्स वजन को कम करने में मदद करेंगे। फूड पोर्शन को कंट्रोल करें, इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।
- किसी भी पैकेट वाले प्रोडक्ट को खाने से पहले लेबल जरूर याद से पढ़ें, जिनमें कैलोरी, सैचुरेटेड फैट, एक्सट्रा शुगर, सोडियम की जानकारी दी जाती है। हमेशा हेल्दी इनग्रेडिएंट्स वाले फूड ही खाएं।
- लीन मीट में चिकन और मछली को चुनें, जिसमें फैटी मीट से कम कैलोरी होती है।
- हेल्दी कुकिंग के तरीकों में बेकिंग, ग्रिलिंग, स्टीम शामिल हैं, ऐसा करने से कुकिंग ऑयल का यूज कम होता है। सोडा और फ्रूट जूस जैसे चीनी से भरे पेय का सेवन कम करें। पानी, हर्बल टी और बिना शुगर वाले ड्रिंक्स का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
2 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
6 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
10 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
12 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines