News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Weight Loss Tips: हम में से कई लोग ऐसे हैं, जिनकी चाह होती है कि जल्दी-जल्दी वजन कम हो जाए। ताकि आप स्लिम ट्रिम दिखें और कोई आपको मोटा भी न कहे। कई बार लोग कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन ये जल्दबाजी का काम होता है, जो आपको बाद में भारी मुश्किल में डाल सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च (ICMR) ने वजन को लेकर कहा है कि जल्दी वजन कम करने से बचें और इसके लिए एंटी ओबेसिटी ड्रग्स से भी परहेज करें।
वजन धीरे-धीरे कम करना चाहिए। वेट लॉस डाइट 1000 कैलोरी डेली से कम न हो और सभी पोषक तत्व मिलना जरूरी होता है। हर हफ्ते आधा किलो वजन को कम करना बिल्कुल सेफ माना जाता है। साथ ही तेजी से वजन घटाना और एंटी ओबेसिटी ड्रग्स के इस्तेमाल से बचें।
ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय
मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं। एशियन कट-ऑफ के अनुसार, 23 से 27.5 किलोग्राम तक के बीएमआई (BMI) को ज्यादा वजन के रूप में डिफाइन करते हैं। क्योंकि 30 प्रतिशत से ज्यादा शहरी और 16 प्रतिशत ग्रामीण वयस्क ओवरवेट होते हैं।
हेल्दी वेट और वेस्ट साइज को मेंटेन रखने के लिए फ्रेश सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और बीन्स को शामिल करें। चीनी, प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स और फ्रूट जूस प्रोडक्ट से परहेज करें। रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी और योग वजन कम करने और अच्छी हेल्थ को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।