क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
डॉ. वी के मिश्रा बताते हैं कि जब हम वजन कम करने के लिए प्रोटीन लेते हैं, तो ये हमारे पूरे शरीर को हेल्दी रखता है और प्रोटीन के बिना वेट लॉस डाइट अधूरी मानी जाती है। इससे आपके शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है। डॉक्टर बताते हैं कि साइंटिफिक स्टडी के अनुसार, आपकी डाइट में 25-30 प्रतिशत प्रोटीन होनी ही चाहिए। ये आपके शरीर में कैलोरी को आसानी से कम करता है। साथ ही क्यूरेटेज फैट कम होता है। इसके लिए आप अंडा, चिकन और फलियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की रायमुंग दाल का चीला
मुंग दाल का चीला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे मूंग दाल को भिगोकर पेस्ट बनाकर तैयार किया जाता है। इसके बाद इसे नमक, काली मिर्च और सब्जियों को मिलाकर पकाया जाता है।बेसन का चीला
बेसन का चीला प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ ग्लूटेन-फ्री होता है। इस वजह से ये आपको पेट की समस्याओं से दूर रखेगा और फैट को तेजी से बर्न करेगा। इस चीले को भी नमक, काली मिर्च और सब्जियों को मिलाकर पकाया जाता है।फलियां
बीन्स में प्रोटीन के साथ-साथ मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखते हैं। इसमें मौजूद फाइबर शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इससे आपका वजन भी आसानी से कम हो सकता है।पनीर
पनीर में हाई प्रोटीन होने के साथ-साथ कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम मौजूद होता जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स फाइबरस, हेल्दी फैट, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है और साथ ही आप कई बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासाDisclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।