Weight Loss Tips: वजन घटाना एक कठिन प्रक्रिया है। इसके लिए हमें कठिन अनुशासन और प्रयासों को फॉलो करना होता है, ताकि वेट लॉस करने में मदद मिले। मगर वेट गेन करना जितना आसान काम है, वजन घटाना उतना ही मुश्किल काम है। वजन कम करने के लिए खाना छोड़ने की सलाह दी जाती है। डाइट फॉलो करने की सलाह दी जाती है। कई लोग ऐसा करते भी हैं, वो इतनी मेहनत कर लेते हैं कि शरीर को आराम देना भूल जाते हैं, जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म इफेक्ट होता है। फिटनेस कोच रीवा ने अपनी एक पोस्ट के जरिए, लोगों को बताया है कि कैसे वे अनजाने में वजन कम करने के लिए कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए।
क्या है फिटनेस कोच की एडवाइस
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार, फिटनेस कोच रीवा ने अपने इंस्टाग्राम पेज रीवा फिटनेस पर एक पोस्ट शेयर किया है और लोगों को बताया है कि वे कैसे अपना वजन कम करने के लिए कुछ गलत आदतों का पालन करते हैं, जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
1. मील स्किप करना- रीवा के अनुसार, खाना स्किप करना भूख को बढ़ाता है और शरीर में एनर्जी के स्तर को कम करता है। इसके बजाय, वेट लॉस करने वाले लोगों को अपनी डाइट में संतुलित और फाइबर युक्त चीजें खाने की सलाह दी है।
2. सिर्फ कार्डियो करना- फिटनेस कोच की एडवाइस है कि जो लोग वजन घटाने के लिए सिर्फ कार्डियो को जरूरी मानते हैं, उन्हें भी अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। क्योंकि कार्डियो को फैट कम करने के लिए किया जाता है लेकिन हमारे शरीर को गुड फैट्स की जरूरत होती है, ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे।
3. दूसरों की नकल करना- यह भी एक महत्वपूर्ण तथ्य है जिसके बारे में फिटनेस कोच बताती हैं, वे कहती हैं कि हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए किसी और की डाइट या फिर एक्सरसाइज को फॉलो करना आपके लिए सही नहीं होगा।
4. रोज स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना- रीवा के हिसाब से वजन घटाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूरी है लेकिन शरीर को आराम की भी जरूरत है। ऐसे व्यायामों को करने में मसल्स पर जोर पड़ता है, जिस कारण शरीर ज्यादा थकावट महसूस करता है। आपको हफ्ते में 1 या 2 दिन का गैप लेकर ऐसी प्रेक्टिस फॉलो करनी चाहिए।
5. कार्बोहाइड्रेट को अवॉइड करना- फिटनेस कोच के अनुसार, कार्बोहाइड्रेट वजन नहीं बढ़ाता है। इसलिए इसे अवॉइड करना सही नहीं है। वे कहती हैं कि हर किसी को इस बात को समझने की जरूरत है कि शरीर को कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को भी बराबर रखना जरूरी है। यह हमारी डेली डाइट का जरूरी हिस्सा है।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
8 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
10 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
10 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
14 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
15 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
16 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
17 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines