Weight Loss वाली मेडिसिन कितनी कारगर? रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Weight Loss: वेट लॉस के लिए खाई जाने वाली दवाएं कितनी असरदार होती हैं। एक नई रिसर्च में हुए खुलासे के मुताबिक, ये दवाएं खाने के बाद भी कुछ समय बितने पर इंसान का वजन पहले जितना हो जाता है।

Weight loss

फोटो क्रेडिट-freepik

Weight Loss: वेट लॉस करने के लिए आजकल मार्केटों में कई प्रकार की दवाइयां मिलती हैं, जो वजन कम करने में आपकी मदद करती है। इन दवाओं में ओज़ेम्पिक और वेगोवी जैसी दवाएं शामिल हैं, जो काफी मशहूर हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि ये दवाएं वेट लॉस करने के कुछ समय बाद एकबार फिर से वजन को मूल रूप यानी पहले जितना कर देती हैं। इसके पीछे का कारण मेमोरी का पहले के वजन को याद रखना बताया गया है। आइए समझते हैं, इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

कैसे हुआ खुलासा?

दरअसल, एक 41 साल की फ्लाइट अटेंडेंट, जो कि वजन घटाने के लिए ओज़ेम्पिक दवा का इस्तेमाल करती थी, उन्होंने इस दवा से 15 पाउंड तक वजन कम किया है। एशियानेट न्यूज में पब्लिश एक खबर के अनुसार, फ्लाइट अटेंडेंट इलिनोइस ने इस दवा का इस्तेमाल कुछ समय बाद बंद कर दिया था क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। मगर 15 पाउंड कम करने की उनकी खुशी कुछ टाइम बाद खत्म हो गई क्योंकि थोड़े समय बाद वे वापस अपने पुराने वजन में आ गई थी।

विज्ञापन

क्या कहती है रिसर्च?

नई रिसर्च से पता चलता है कि लाइफस्टाइल ही नहीं, बल्कि साइंस भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकता है। स्विस शोधकर्ताओं की एक रिसर्च से पता चलता है कि हमारे शरीर में, जो फैट सेल्स होते हैं, उनमें एक स्मृति होती है, जिसे याददाश्त कहते हैं। इस याददाश्त के कारण वजन कम करने के बाद भी वे वापिस अपने पुराने वेट में वापस आ जाते हैं। स्विस टीम ने चूहों पर एक रिसर्च के साथ-साथ 10 लोगों पर टेस्टिंग की थी, जिसमें सेहतमंद और दुबले लोगों समेत मोटे लोगों के डीएनए की जांच की गई थी। जांच में इस बात का खुलासा किया गया था कि, जो लोग ओबेसिटी से शिकार हैं, वे कुछ समय बाद अपने पुराने वजन में आ जाते हैं।

विज्ञापन
weight lose

फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक

वेट लॉस के लिए कुछ घरेलू उपाय

अगर आपको वेट लॉस करना है, तो आप अच्छी डाइट फॉलो कर सकते हैं। रोजाना वॉक कर सकते हैं। जिम जॉइन कर सकते हैं और अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। तली-भुनी चीजें और लो कैलोरी फूड्स को खाने से परहेज रखने से भी वेट लॉस किया जा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ