Weight Loss Diet: कई लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान रहते हैं और इसके लिए अपना डाइट प्लान भी बनाते हैं, लेकिन कई बार उनका डाइट प्लान उनकी मदद नहीं कर पाता है। ऐसे में ये हो सकता है कि आप अपने रात के खाने का ध्यान नहीं रखते हो। रात का खाना एक जरूरी भोजन है, जो आपके वजन को घटाने के लिए बहुत जरूरी होता है। रात में सही खाना खाने से पाचन बेहतर होता है। एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी रात का खाना जल्दी खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि वेट लॉस के दौरान आपको रात के खाने में किन-किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए?
हेवी खाना
रात के खाने में नॉनवेज को कभी भी शामिल न करें। बटर चिकन या पनीर टिक्का मसाला जैसी मलाईदार करी टेस्टी हो सकते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में रात में भारी खाना खाने से सुस्ती आ सकती है और डाइजेशन में भी मुश्किल होता है। पेट को आराम देने के लिए अक्सर हल्का खाना खाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?
डीप-फ्राइड स्नैक्स
शाम के नाश्ते के तौर पर खाए जाने वाले समोसे, पकौड़े और भाजी जैसी चीजें डीप-फ्राइड होती हैं और इनमें अनहेल्दी फैट होता है कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है। रात में इन स्नैक्स का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, खासकर तब जब नींद के दौरान शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।
शराब
वैसे तो एक गिलास वाइन या कॉकटेल आराम करने का एक आरामदायक तरीका हो सकता है, लेकिन अगर शराब का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो ये आपके वजन को घटाने के जगह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। शराब में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है और यह आपके मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाता है। जिसके शरीर में फैट बढ़ जाता है। इसके अलावा ये आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकता है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग बढा सकता है।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
9 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
10 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
12 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
12 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
16 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
16 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
17 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
17 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
19 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines