99% लोग नहीं जानते वजन कम होने के बाद के ये 10 फायदे

Weight Loss Benefits: वजन घटाने से सेहत को फायदा होता है। इन फायदों में हम हमेशा डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की बातें करते हैं। मगर 50 किलो वजन घटाने वाले इस शख्स ने जो फायदे गिनवाए, वो बाकी से काफी अलग थे। चलिए जानते हैं क्या हुआ इस शख्स के साथ?

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

Weight Loss Benefits: जो लोग वजन घटाते हैं उन्हें 1-1 किलो कम होने पर इतनी खुशी मिलती है, जैसे उन्होंने अपने नाम कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया हो। वेट लॉस करने से सेहत को कई लाभ होते हैं, जैसे आप पतले हो जाते हैं, आपको साइज और खाने को लेकर ज्यादा परहेज नहीं करने होंगे। वेट लॉस से डायबिटीज कंट्रोल रहती है, वेट लॉस करने पर कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। मगर इस शख्स ने जो स्टोरी शेयर की है, उसे जानकर आप भी आज से वेट लॉस करना शुरू कर देंगे। चलिए जानते हैं इस शख्स की अनोखी वेट लॉस जर्नी।

विज्ञापन

वेट लॉस के 10 अनोखे फायदे

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निक जियोपो नाम के इस शख्स ने बताया कि 50 किलो वजन घटाने और 5 साल तक उस पर टिके रहने से उसे लाइफस्टाइल से जुड़े ऐसे 10 फायदे हुए जो कि सबसे अलग हैं।

विज्ञापन

क्या हैं ये फायदे?

वॉइस चेंज- निक ने बताया कि कैसे वेट लॉस के साथ-साथ उसकी आवाज में भी बदलाव हुआ है। गले के पास की चर्बी से आवाज भारी-भारी महसूस होती है। वेट लॉस से आपकी आवाज सॉफ्ट हो सकती है।

कानों में आवाज- निक के कानों में ज्यादा वजन होने से घर-घराहट की आवाजें आती रहती थी। जबसे उन्होंने वजन घटाया है, उन्हें ऐसी आवाजें आना भी बंद हो गया है। अब उनके कान पहले की तरह बजते नहीं हैं।

विज्ञापन

लोगों का बिहेवियर- उनके बढ़े हुए वजन के चलते लोग हमेशा उन्हें एक अलग नजर से देखते थे, जो उन्हें काफी अनकम्फर्टेबल करता था। अब जब वे पतले हो गए हैं तो लोग भी उन्हें पसंद करने लगे हैं और उनके साथ रहने लगे हैं।

डिप्रेशन या स्ट्रेस- इन लोगों को स्ट्रेस या तनाव होना आम है क्योंकि तनाव लेने का इनका सबसे बड़ा कारण बढ़ा हुआ वजन ही होता है। इसके अलावा रोजमर्रा की जिंदगी का स्ट्रेस भी उन्हें ज्यादा परेशान करता है। वजन घटाने के बाद निक अब काफी ज्यादा रिलैक्स और टेंशन फ्री रहने लगे हैं।

विज्ञापन

जूते का साइज- यह बाकी फायदों से कुछ अलग है, मगर निक ने इसे अपनी भावनाओं से जोड़कर बताया कि जूते का साइज कम होना एक अलग प्रकार की खुशी होती है।

विज्ञापन

सांस लेने में आसानी- ज्यादा वजन होने से सांस लेने में भी परेशानी होती है, इसका कारण है कि मोटापा इंसान को नाक से सांस लेने में समस्या पैदा करता है। निक कहते हैं कि वे हमेशा मुंह खोलकर सांस लेते थे और इस कारण वे रात को सोते समय खर्राटे भी लेते थे, जो कि अब वजन कम होने से नहीं होता है।

विज्ञापन

बॉडी पेन- निक को वजन ज्यादा होने से मांसपेशियों में, फैली हुई चर्बी में और शरीर में हमेशा दर्द बना रहता था, वेट लॉस के बाद से उन्हें बॉडी पेन में बड़ी राहत मिली है।

लंबाई- वजन कम होने से इंसान लंबा हो सकता है, हालांकि, यह बात आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी, मगर निक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। निक वेट लॉस के बाद से उन्होंने अपनी लंबाई में 1 इंच तक का फर्क देखा है।

विज्ञापन

कॉनफिडेंस- जाहिर है, ज्यादा वजन होने से इंसान के अंदर कॉनफिडेंस की कमी आती ही है। वेट लॉस के बाद निक में भी कॉनफिडेंस बूस्ट हुआ है, अब वह वो हर काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं, जिनसे पहले वे घबराते थे।

सर्दी-खांसी में राहत- निक को बढ़े हुए वजन में हमेशा कोल्ड और एलर्जी की समस्या होती थी। अब उन्हें इसमें भी बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ