हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weight Loss के लिए अपनाएं ये 3 आसान तरीके, डॉक्टर ने बताए फायदे

Weight Loss Tips: वजन बढ़ने की समस्या इन दिनों कई लोगों को परेशान कर रही है। हम आपको डॉक्टर द्वारा बताए गए 3 आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे।

विज्ञापन
Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि कैसे वजन घटाने के लिए फास्टिंग की मदद करती है, लेकिन उसका सही तरीका अपनाना भी जरूरी होता है। वेट लॉस के लिए आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। यह युवाओं द्वारा अपनाया जाने वाला एक नया वेट लॉस फॉर्मूला है, जो कि शरीर में पोषण के स्तर को भी बराबर रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर क्या कहते हैं।

डॉक्टर सौरभ सेठी हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड हैं और एक गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं। डॉ. सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने 3 टिप्स शेयर की हुई हैं, जो वेट लॉस करने में मदद करती हैं।

इन 3 टिप्स से मिलेगी मदद

1. 12:12 फॉर्मूला

विज्ञापन

डॉक्टर सेठी बताते हैं कि वजन कम करने के लिए आपको 12:12 वाला इंटरमिटेंट फास्टिंग रूल अपनाना चाहिए। इसमें आपको 12 घंटे का उपवास करना होता है और अगले 12 घंटों के लिए पोषण भरा भोजन खाना चाहिए। इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और ओमेगा-3 भी होना चाहिए। ऐसा भोजन मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है और आपकी नींद को भी बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

2. लिक्विड डाइट

जब आप फास्टिंग करते हैं ,तो उस समय सिर्फ पानी नहीं बल्कि हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। ये ड्रिंक्स आपकी सेहत में सुधार करते हैं और शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने का काम करते हैं। आप फास्टिंग के समय ग्रीन टी, लेमन वाटर, ब्लैक कॉफी और कैमोमाइल टी पी सकते हैं।

विज्ञापन

3. हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाना

उपवास के बाद जब खाना खाएं तो आपकी प्लेट में प्रोटीन से भरपूर चीजें होनी चाहिए। आपको फाइबर से भरपूर फूड्स को भी खाना है क्योंकि यह पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखते हैं। मांसाहारी लोग मछली, अंडे या चिकन खा सकते हैं। वहीं, शाकाहारी लोग टोफू, पनीर और सोयाबीन खा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola