Weight Loss Tips: डिलीवरी के बाद महिला ने ऐसे किया अपना वेट लॉस, महीनेभर में दिखा असर

Weight Loss Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान वजन का बढ़ना तय है लेकिन उसे कम करना उतना ही मुश्किल है। इस महिला ने वेट लॉस के लिए डिलीवरी के बाद ये 3 एक्सरसाइजेस रोज फॉलो की है जिसकी मदद से उसने 1 महीने के अंदर ही पेट कम कर लिया।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: डिलीवरी के बाद वजन कम करना महिलाओं के लिए मुश्किल टास्क हो सकता है, लेकिन सही तरीके को अपनाकर हम अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। सोशल मीडिया पर वेट लॉस के लिए कई तरीके वायरल हो रहे हैं, उनमें से एक यह भी है। दरअसल, ऑनलाइन सोशल मीडिया क्रिएटर धरा, जो दो बच्चों की मां हैं, और उन्होंने हाल ही में एक अपने दूसरे बेबी को डिलीवर किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि कैसे उन्होंने अपना टमी फैट सिर्फ 3 एक्सरसाइज से कम किया है।

कैसे घटाय वेट?

धरा ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने सिर्फ 1 महीने के अंदर-अंदर ही अपना वजन घटाया, जिसके लिए उन्होंने प्रोटीन और फाइबर फूड्स का भरपूर सेवन किया था और कुछ हल्के व्यायामों की मदद ली थी।

इन 3 एक्सरसाइज से कम होगा वेट

1. सिंगल नी टू चेस्ट स्ट्रेच- इस एक्सरसाइज में आपको एक घुटने से छाती तक खिंचाव करना है, जिसकी मदद से बैली फैट कम होता है। इस पोजिशन को कुछ सेकंडों तक फॉलो करते रहें।

2. सिंगल स्ट्रेट लेग राइस- यह व्यायाम करने के लिए आपको अपनी पीठ के बल लेटना होगा, हाथों को ऊपर की ओर फैलाना है, पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं और उन्हें जमीन को छुए बिना वापस नीचे लेकर जाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhara (@twinsbymyside)

3. लेग्स ओनली डेड बक- इसमें आपको अपनी पीठ के बल लेटना होगा और फिर अपनी बांहों को ऊपर की ओर फैला लें, एक पैर को छत की ओर सीधा उठाना होगा और फिर उसे जमीन को छुए बिना टच करवाएं नीचे लाना है।

कुछ इंस्ट्रक्शन टिप्स

  • 1.10 बार रिपीटेशन में इस एक्सरसाइज को फॉलो करें।
  • 2. आपको इसे 2-3 सेट में करना है।
  • 3. अपनी सांसों की गतिविधियों पर फोकस करें।
  • 4. व्यायामों को रोजाना करें, रिजल्ट एक दिन में नहीं मिलता है।

और क्या बताया

धरा ने अपनी पोस्ट में कैप्शन पर कुछ और बातों का भी खुलासा किया था, जिसमें यह पाया गया कि उनकी सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी। मगर उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान ही अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया था, जिसमें आहार, लो-फैट फूड्स, अच्छी नींद और शारीरिक गतिविधियां शामिल थीं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ