---विज्ञापन---

Weight Loss: 7 दिन तक फॉलो करें ये डाइट प्लान, सूजन और वजन दोनों में आएगी कमी!

Weight Loss: वजन कम करने के लिए डाइट प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो फॉलो करें 7 दिन का यह आसान और सुपरईजी डाइट चार्ट। हफ्ते भर में वेट लॉस के साथ सूजन में भी कमी आएगी।

---विज्ञापन---

Weight Loss: शरीर का वजन ज्यादा बढ़ जाता है, तो लोग सबसे पहले खाना बंद करते हैं। हालांकि, खाना बंद करना नहीं बल्कि एक अच्छा डाइट प्लान फॉलो करने से जल्दी वेट लॉस भी होता है। वहीं, साथ में कई प्रकार के लाभ भी होते हैं। दरअसल, जब भी लोग डाइट का नाम सुनते हैं, तो लोगों को हमेशा यह समझ आता है कि खाना अवॉइड करना है। मगर डाइट का सही अर्थ होता है, कम भोजन लेकिन अच्छा, पौष्टिक और संतुलित भोजन जिसका सेवन करके वेट लॉस भी होगा और अन्य प्रकार के फायदे भी शरीर को होंगे। इंफ्लामेशन यानी की सूजन, यह समस्या भी आजकल काफी बढ़ गई है। सर्दियों में इस समस्या में भी बढ़ोतरी हो जाती है। आपकी इन दोनों समस्याओं का इलाज हमने ढूंढ लिया है, हम आपको एक ऐसा डाइट प्लान बता रहे हैं, जिसकी मदद से सिर्फ 7 दिन के अंदर-अदर कई किलो वजन भी कम होगा और सूजन में भी राहत मिलेगी।

ये हैं 7 दिन का एक डाइट प्लान, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं। सात दिनों के इस डाइट चार्ट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन और गुड फैट्स के सोर्स शामिल हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!

दिन 1-2

---विज्ञापन---
  • सुबह की शुरुआत गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से करें, ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें।
  • ब्रेकफास्ट में ओट्स के साथ फल जैसे सेब और केला या दही के साथ फल खा सकते हैं।
  • लंच में ग्रीन वेजिटेबल्स का सूप, ग्रिल्ड चिकन या पनीर और साथ में 1 कटोरी फ्रेश सलाद खा सकते हैं।
  • शाम के स्नैक्स में गाजर या बीटरूट खा सकते हैं।
  • रात के खाने में स्टिर-फ्राई हरी सब्जियों को सूप और सलाद के साथ खाना सही रहेगा।

दिन 3-4

  • मॉर्निंग में गर्म पानी और नींबू ले सकते हैं। फिर एक उबला हुआ अंडा और कुछ नट्स का सेवन कर सकते हैं।
  • ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग दाल खा सकते हैं या फिर दही के साथ चिया सीड्स और कुछ फल खाएं।
  • लंच में बेक्ड फिश या चिकन और साथ में आधी कटोरी ब्राउन राइस और 1 कटोरी सलाद खाना सही रहेगा।
  • इवनिंग स्नैक्स में बादाम और अखरोट खाएं।
  • डिनर में सूप और 1 कटोरी ताजी हरी सब्जियों को हल्का फ्राई करके खा सकते हैं।
weight lose

फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक

दिन 5-6

---विज्ञापन---
  • सुबह की शुरुआत नारियल पानी और एक फल से कर सकते हैं। आप सेब या संतरा खा सकते हैं।
  • ब्रेकफास्ट में अगले 2 दिनों में पालक और पनीर के साथ ऑमलेट बना सकते हैं। इस ऑमलेट के लिए अंडे का सफेद भाग खाना सही रहेगा।
  • लंच में हरी सब्जियों के साथ ग्रिल्ड चिकन और एक दिन पनीर खा सकते हैं। ककड़ी और टमाटर का सलाद साथ में एड कर सकते हैं।
  • खीरा और गाजर को ग्रीक योगर्ट के साथ शाम में खाएं।
  • रात के भोजन में मिक्स वेजिटेबल सूप और भुने हुए चने खाना सही रहेगा।

दिन 7

  • गर्म पानी में नींबू मिलाकर पिएं फिर एक कटोरी ताजे फलों का सेवन करें।
  • ब्रेकफास्ट में ओट्स या मूसली को बिना शक्कर के खा सकते हैं।
  • लंच में ग्रिल्ड फिश, ग्रीन सलाद और उबली हुई सब्जियां खाना बेस्ट ऑप्शन है।
  • स्नैक में दही और कुछ नट्स मिलाकर खाएं।
  • डिनर में लाइट सूप या स्टीम की हुई सब्जियां खाना सही रहेगा।

इसके अलावा, दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है और सूजन को कम करता है। प्रोसेस्ड फूड्स और अधिक नमक-चीनी से बनी चीजों के सेवन से बचें। साथ में रोजाना हल्का व्यायाम जैसे योग या वॉक करें ताकि मसल्स रिलैक्स हो सकें और शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकल सकें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 01, 2024 10:44 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola