वीकेंड पर अक्सर लोग सोचते हैं कि वो बस आराम करेंगे और अगर कोई काम बाकी है तो उसे सोमवार से करेंगे, लेकिन यही काम सोमवार से शुक्रवार तक फिर टाल दिए जाते हैं. इसलिए आराम और पूरे घर की सफाई करने के बजाय वीकेंड में ऐसे कुछ छोटे-छोटे काम हैं जिन्हें निपटाने से आपका पूरा हफ्ता सुकून से जाएगा. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसे कौन-से 5 काम हैं जिन्हें वीकेंड पर निपटा लेने से आपका पूरा हफ्ता बिना किसी झंझट के बीतेगा.
यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप के टूटने की वजह बनती हैं ये 5 गलतियां, जानिए किस तरह रिश्ते को बचा सकते हैं आप
अगले 5-7 दिनों के कपड़े पहले से तय करें
वीकेंड पर कपड़े तो सभी धोते हैं, लेकिन सिर्फ कपड़े धोने से काम नहीं चलेगा, अपने पूरे वीक को स्मूद बनाने के लिए अगले पूरे हफ्ते क्या पहनना है, ये वीकेंड पर ही तय करके रख लीजिए. सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सारे आउटफिट डिसाइड करके हैंगर में हैंग करके रख दीजिए. ऐसा करने से हर दिन आपकी सुबह का काफी समय बचेगा और आज क्या पहनूं सोचने का झंझट भी खत्म हो जाएगा.
फ्रिज में चीजों को री-अरेंज करें
वीकेंड पर सिर्फ सब्जियां खरीदें नहीं बल्कि पहले से मौजूद चीजों की एक्सपायरी और फ्रेशनेस को भी चेक करिए. जो भी फल, सब्जियां, दही या खुले दूध का पैकेट आपको लग रहा है कि खराब हो सकते हैं, उन्हें सामने रख दीजिए ताकि उन्हें पहले इस्तेमाल किया जा सके. जो भी हरी सब्जियां आप खरीदकर लाए हैं उनको धोकर एक बंद डिब्बे में भरकर रख दीजिए.
बैग और वॉलेट का डंप साफ करें
कई बार ऐसा होता है कि हम बैग और वॉलेट में रिसीप्ट, शॉपिंग बिल्स, रैपर्स, इस्तेमाल किए हुए टिश्यू या बेकार कागज डालकर छोड़ देते हैं और वो लंबे समय तक बैग में ही पड़े रहते हैं. इसलिए वीकेंड पर अपने रोज इस्तेमाल होने वाले बैग को साफ करें. उसमें जरूरी डॉक्यूमेंट्स, कार्ड्स, कीज और जरूरी चीजों को एक जगह रखें और बैग की छोटी-छोटी पॉकेट चेक करके उनमें से बेकार सामान निकाल दीजिए.
अगले हफ्ते की खत्म होने वाली चीजों की लिस्ट बनाएं
रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे टूथपेस्ट, शैम्पू, साबुन, डिटर्जेंट, सेनेटरी प्रोडक्ट्स या दवाइयां, इन चीजों को चेक करके इनकी लिस्ट बना लीजिए कि कौन-सी चीज खत्म होने वाली है और उसकी आपको जरूरत पड़ेगी. जो चीज 3 से 4 दिन में ही खत्म होने वाली है, उसे अपनी शॉपिंग लिस्ट में डाल दीजिए. इस छोटी आदत को अपनाने से आपको हफ्ते के बीच में दुकान भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
पूरे हफ्ते के जरूरी काम एक जगह लिख लें
आने वाले हफ्ते में आने वाले जरूरी अपॉइंटमेंट्स, बिल पेमेंट्स, मीटिंग्स और कोई भी जरूरी कामों को एक जगह अपनी डायरी में लिख लीजिए ताकि आने वाले हफ्ते में आपको इनके बारे में सोचना न पड़े. अगर आप स्टूडेंट हैं, तो आने वाले हफ्ते आप जो भी पढ़ने वाले हैं, उन टॉपिक्स को भी अलग से एक जगह लिस्ट बनाकर रख लीजिए ताकि पूरे हफ्ते आपका दिमाग टेंशन-फ्री रहे.
यह भी पढ़ें: पर्यटन ही है इन देशों की कमाई का बड़ा जरिया! जानिए किन देशों की अर्थव्यवस्था निर्भर है टूरिज्म पर
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 hr agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
2 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
6 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
22 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
23 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines