रिलेशनशिप के टूटने की वजह बनती हैं ये 5 गलतियां, जानिए किस तरह रिश्ते को बचा सकते हैं आप

Break Up Reasons: रिश्ते की नींव मजबूत होने के साथ ही इमारत भी मजबूत होना जरूरी है. यहां जानिए वो कौन सी गलतियां हैं जो ब्रेकअप की वजह बनती हैं और किस तरह रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है.

Relationship Tips
1 / 7
इन कारणों से होता है ब्रेकअप. AI Generated Image

Advertisment

हमेशा क्रिटिसाइज करना

हमेशा क्रिटिसाइज करना 2 / 7

रिलेशनशिप में एक वह वक्त आता है जब पार्टनर्स एकदूसरे की थोड़ी बहुत टांग खिंचाई भी करने लगते हैं. लेकिन, यह जरूरत से ज्यादा होने लगे तो मजाक से ज्यादा क्रिटिसिज्म लगने लगता है. पार्टनर को हर बात पर टोकना, उसके हर काम को गलत ठहराना और उसकी अच्छाई से ज्यादा बुराइयां गिनाना असल में पार्टनर्स को एकदूसरे से दूर करने लगता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

इंटीमेसी से दूर भागना

इंटीमेसी से दूर भागना 3 / 7

बहुत से लोगों की लव लैंग्वेज फिजिकल टच होती है. ऐसे में अगर पार्टनर्स आपसी इंटीमेसी से दूर भागने लगते हैं या एकदूसरे की तरफ अट्रैक्टेड नहीं होते तो रिश्ते दूरियां आना शुरू हो जाती हैं. (Image Credits - Pexels)

एक-साथ बहुत ज्यादा समय बिताना

एक-साथ बहुत ज्यादा समय बिताना 4 / 7

पार्टनर्स अगर अपनी जिंदगी का हर एक पल एक-साथ ही बिताते हैं तो उनकी पूरी दुनिया इस एक रिलेशनशिप में सिमटकर रह जाती है. उनके अपने शौक नहीं रहते, जिंदगी में कोई दोस्त या और दूसरा कोई रिश्ता नहीं बचता और ना ही कोई पर्सनल स्पेस रहता है. इससे वे एकदूसरे से ऑब्सेस्ड होने लगते हैं. एक वक्त आता है जब व्यक्ति अपनी जिंदगी के इस दूसरी तरह के अकेलेपन का कारण अपने पार्टनर को मानने लगता है और उससे खीझ उठता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

बातचीत की कमी

बातचीत की कमी 5 / 7

रिश्ते में कम्यूनिकेशन और आपसी समझ का होना बहुत जरूरी है. हर व्यक्ति अपने मन के दर्द, दुख, चिंता या खुशी को अपने पार्टनर से बांटना चाहता है और इससे रिश्ता मजबूत भी होता है. लेकिन, अगर पार्टनर्स एकदूसरे से बात ही ना करें तो रिश्ता मजबूत होने के बजाय कमजोर होने लगता है और दूरियां गहराने लगती हैं. (Image Credits - Pexels)

गुस्से से जवाब देना

गुस्से से जवाब देना 6 / 7

पार्टनर को हर बात का जवाब गुस्से से नहीं देना चाहिए. गुस्से से रिएक्ट या रिस्पोंड करना एक नॉर्मल बातचीत को भी लड़ाई में बदल सकता है. ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि गुस्से से रिएक्ट ना किया जाए. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

कैसे कम होंगी दूरियां

कैसे कम होंगी दूरियां 7 / 7

रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर्स को एकदूसरे से बातचीत करना जरूरी है. एकदूसरे की तारीफ करना, एकदूसरे को समझना, मन में एकदूसरे के लिए कोई बैर ना रखना और गलतफहमियों को दूर करना जरूरी होता है. इससे ना सिर्फ रिश्ता मजबूत बनता है बल्कि पार्टनर्स एकदूसरे के साथ खुश भी महसूस करते हैं. इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके अपने पार्टनर के अलावा भी दोस्तों हों, आपकी अपनी हॉबी हो और एक अलग जिंदगी हो जिससे आपकी हर एक्सपेक्टेशन और डिसअपोइंटमेंट अपने पार्टनर से जुड़ी नहीं होगी. (Image Credits - Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन