Wedding Skin Care: शादी का दिन किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे यादगार दिन होता है. हर कोई चाहता है कि इस दिन उसकी त्वचा चमकदार, हेल्दी और दोष-मुक्त नजर आए. दूल्हा हो या दुल्हन, सभी अपने लुक पर पूरा ध्यान देते हैं. लेकिन कई बार शादी की तैयारियों में इतनी व्यस्तता होती है कि लोग अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो उनकी स्किन के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि शादी से पहले आप अपने स्किन के रूटीन और देखभाल के तरीकों को समझदारी से अपनाएं. तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.
ग्रोमिंग टिप्स | Gromming Tips
चेहरे की स्किन पर पड़ सकता है खराब असर
शादी से पहले त्वचा की सुरक्षा बहुत जरूरी होती है. गलत तरह के स्किन प्रोडक्ट्स या ज्यादा एक्सफोलिएशन करने से त्वचा पर जलन, रैशेज और दाग-धब्बे पड़ सकते हैं. इससे मेकअप भी अच्छे से नहीं जमता. तो आप स्किन पर चीजों को सही और देख कर करें.
हेयर केयर में की जाने वाली गलतियां
हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग या परमानेंट ट्रीटमेंट करने से बालों में झड़ना और रूखापन आ सकता है. शादी से पहले अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए प्राकृतिक हेयर मास्क और हल्के ट्रिमिंग पर ध्यान दें. इससे बाल नेचुरल तरह से सुंदर और हेल्दी बने रह सकते हैं.
डायट और पोषण की अनदेखी
अचानक किसी नई डाइट को अपनाने या बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट लेने से स्किन और हेल्थ दोनों पर असर पड़ सकता है. तो कोशिश करें कि किसी नई आदत को स्किन और बालों के लिए न अपनाएं. इसके साथ ही पर्याप्त पानी और फल-सब्जियों को शामिल करें.
पिंपल और ब्रेकआउट के लिए गलत ट्रीटमेंट
शादी से पहले पिंपल्स या ब्रेकआउट के लिए गलत क्रीम या रेमेडीज का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है. इससे स्किन पर लालिमा, जलन या दाग रह सकते हैं. बेहतर है कि एक्सपर्ट की सलाह लें.
ये भी पढे़ं- Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में लगाएं ये होममेड फेस पैक, त्वचा पर नहीं आएगा रूखापन
मेकअप और फेशियल में अत्यधिक प्रयोग
शादी से पहले भारी फेशियल या रासायनिक ट्रीटमेंट स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हल्के मॉइस्चराइजिंग और साप्ताहिक फेशियल ही पर्याप्त हैं. इससे त्वचा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहती है. इसके साथ ही कोशिश करें घरेलू चीजों को अपनाने की.
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
7 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
8 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
10 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines