Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में लगाएं ये होममेड फेस पैक, त्वचा पर नहीं आएगा रूखापन

Homemade Face Mask: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि ठंड में होने वाले रूखेपन से परेशान है जाते हैं. जिसके चलते न जाने कितने महंगे प्रोडक्टस का सहारा भी ले लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में जिसे आप अपना सकते हैं. साथ ही रूखी त्वचा से राहत पा सकते हैं.

Winter Skin Care:

ठंड में त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक उपाय Image Source Freepik

Winter Homemade Face Mask: सर्दियों का मौसम जहां एक तरफ ठंडी हवाओं की ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ त्वचा के रूखेपन और खुरदरापन की समस्या भी बढ़ा देता है. ठंड के मौसम में हमारी स्किन की नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है, जिससे चेहरा बेजान और सूखा दिखने लगता है. ऐसे में लोग महंगे क्रीम और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च कर देते हैं, लेकिन हमेशा मनचाहा असर नहीं मिल पाता. अगर आप भी ठंड के मौसम में अपनी ड्राय स्किन से परेशान हैं, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. क्योंकि घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों से बने होममेड फेस पैक आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देकर उसे मुलायम और ग्लोइंग बना सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार होममेड फेस पैक, जो आपकी स्किन को सर्दियों में भी चमकदार बनाए रखेंगे.

फेस मास्क | Homemade Face Mask

सामग्री

  • कच्चा दूध – 2 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल – 1 चम्मच
  • बेसन – 1 चम्मच
  • गुलाब जल – कुछ बूंदें

इस तरह बनाएं ठंड में ये फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटे बाउल में बेसन, शहद और एलोवेरा जेल डालें. अब इसमें कच्चा दूध और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए. अब इस पेस्ट को साफ चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे 15–20 मिनट तक सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. बाद में हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं.

फेस मास्क के ये हैं फायदे

यह फेस पैक सर्दियों में त्वचा को गहराई से पोषण देता है. बेसन त्वचा को साफ करता है, दूध और शहद त्वचा में नमी बनाए रखते हैं, जबकि एलोवेरा जेल ड्रायनेस और इरिटेशन को दूर करता है. गुलाब जल स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है. इसके साथ ही अगर आप इस फेस मास्क को नियमित रूप से हफ्ते में 2–3 बार लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा मुलायम, चमकदार हो सकती हैं साथ ही रूखापन से छुटकारा पा सकती है. यह फेस पैक सभी स्किन टाइप के लिए उपयुक्त है, खासकर ड्राय और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ