आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल लगभग हर महिला करती है. खासकर त्योहारों, पार्टी या किसी खास मौके पर आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए वाटरप्रूफ काजल और आईलाइनर लगाना पसंद किया जाता है. इनकी खासियत यह है कि पसीने, नमी और पानी की वजह से यह फैलता भी नहीं है. मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है, लेकिन कई बार इन्हें लगाते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां पूरे मेकअप लुक को खराब कर सकती हैं. इसलिए आप लाइनर लगाते वक्त कुछ बातों पर ध्यान दें, ताकि खूबसूरती में चार-चांद लगाया जा सके.
इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क, लटें उंगलियों से फिसलने लगेंगी
आंखों को बिना साफ किए काजल लगाना
कई बार महिलाएं आंखों के आसपास जमा तेल, धूल और पुराने मेकअप को साफ किए बिना ही काजल या आईलाइनर लगा लेती हैं. इससे प्रोडक्ट सही तरीके से नहीं लग पाता और कुछ समय बाद फैलने लगता है. इसलिए मेकअप शुरू करने से पहले आंखों के आसपास की स्किन को अच्छी तरह साफ करें.
जरूरत से ज्यादा काजल लगाना
आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कई बार जरूरत से ज्यादा काजल लगाना ठीक नहीं माना जाता. इससे आंखें भारी लग सकती हैं और पूरा मेकअप लुक ओवर हो सकता है. अगर आप नेचुरल लुक चाहती हैं तो काजल की पतली लाइन लगाएं और फेस्टिवल के मुताबिक मेकअप करें.
आईलाइनर की मोटी लाइन बनाना
आईलाइनर लगाते समय लाइन को जरूरत से ज्यादा मोटा करने से आंखों का नेचुरल शेप छिप सकता है. खासकर छोटी आंखों पर बहुत मोटी लाइन लगाने से आंखें और छोटी दिखाई दे सकती हैं. बेहतर होगा कि आंखों के अंदरूनी कोने से पतली लाइन बनाना शुरू करें और बाहरी कोने की तरफ मेकअप के हिसाब से लाइन बनाएं.
बिना प्रैक्टिस के विंग्ड आईलाइनर लगाना
विंग्ड आईलाइनर आंखों को अच्छा लुक देता है, लेकिन दोनों आंखों पर एक जैसा विंग बनाना कई बार मुश्किल हो जाता है. जल्दबाजी में लाइन टेढ़ी हो सकती है और दोनों आंखों का लुक अलग-अलग नजर आ सकता है. इसके लिए पहले हल्का आउटलाइन बनाएं और फिर धीरे-धीरे आईलाइनर भरें.
काजल और आईलाइनर को सूखने का समय न देना
वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट लगाने के तुरंत बाद बार-बार पलकें झपकाने या आंखों को रगड़ने से मेकअप बिगड़ सकता है. इससे आईलाइनर पलकों के ऊपर या आंखों के आसपास ट्रांसफर हो सकता है. इसलिए काजल और आईलाइनर लगाने के बाद कुछ सेकंड रुके रहें, ताकि प्रोडक्ट सेट हो सके.
वॉटरप्रूफ मेकअप को हटाने का तरीका
वॉटरप्रूफ काजल और आईलाइनर हटाने के लिए आंखों को जोर-जोर से रगड़ना सही नहीं है, इससे आंखों के आसपास की नाजुक स्किन में जलन हो सकती है और पलकों को भी नुकसान पहुंच सकता है. इन्हें हटाने के लिए आंखों के मेकअप के लिए बने रिमूवर का इस्तेमाल करें और रिमूवर को कॉटन पैड पर लगाकर हल्के हाथों से पलकें साफ करें.
इसे भी पढ़ें- Diwali Decoration Ideas: पुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
संबंधित खबरें
घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines