Cooler Giving Shock: गर्मियों में बहुत से लोग घर में कूलर चलाते हैं. अगर किसी कमरे में AC लगा भी हो तो दूसरे कमरे में कूलर लगा दिया जाता है. कुछ कूलर लोहे के होते हैं तो कुछ प्लास्टिक के लगाए जाते हैं. वहीं, कूलर का साइज भी अलग-अलग हो सकता है. वहीं, कूलर एक ऐसी इलेक्ट्रिक मशीन है जिसमें घंटों तक पानी भरकर रखा जाता है. ऐसे में छोटी सी भी दिक्कत को नजरअंदाज किया जाए तो यह दिक्कत जान पर भारी पड़ सकती है. ऐसे में यहां जानिए किन गलितयों की वजह से कूलर में करंट (Cooler Current) आ सकता है और कूलर में करंट आने लगे तो क्या करना चाहिए. आपकी सावधानी आपकी ही नहीं बल्कि आस-पास के लोगों की भी जान बचा सकती है.
यह भी पढ़ें – क्या AC आंखों को डैमेज करता है? आई सर्जन ने बताया एयर कंडीशनर की हवा से आंखें कैसे होती हैं खराब
कूलर में क्यों आता है करंट
अर्थिंग ना होने के कारण- कूलर की अर्थिंग अगर ठीक ना हो या कूलर के नीचे अर्थिंग ना लगी हो तो कूलर में करंट आ सकता है. अर्थिंग का मतलब है कूलर की बॉडी को तार के जरिए जमीन से जोड़ना. इसीलिए अर्थिंग बेहद जरूरी है. अगर अर्थिंग ना लगी हो तो कूलर में करंट आ सकता है.
तार निकल जाने पर – कूलर में करंट आने का एक कारण यह भी है कि अगर कभी मोटर की तार या कूलर के अंदर कोई तार कट जाए और पानी में चली जाए तो करंट आ सकता है. इसीलिए कूलर की समय-समय पर जांच करते रहें और देखें कि अंदर कोई तार कटी हुई तो नहीं है.
पानी लीक होना – अगर कूलर से पानी लीक होता है तो कूलर की तार पर गिर सकता है और इससे कूलर में करंट आ सकता है.
मोटर की खराबी – कूलर की मोटर खराब हो जाए और उसमें पानी चला जाए तो करंट आने लगता है और यह करंट पूरे कूलर में फैल सकता है.
कूलर के करंट से कैसे बचें
- अगर कूलर में करंट आ रहा है तो सबसे पहले कूलर के तार को स्विच बोर्ड से निकाल दें. इस बात का ध्यान रहे कि आपके पैर नंगे ना हों.
- कूलर के तार को चेक करें और कूलर के अंदर करंट जांचने के लिए टेस्टर का इस्तेमाल करें.
- कूलर की मोटर में हीट या आवाज तो नहीं है इसकी जांच करें और जरूरत लगे तो बदलवा लें.
- अगर कूलर का स्विच या प्लग खराब है तो उसे बदलवा लें.
- इस बात का ध्यान रखें कि कूलर का पानी लीक ना हो रहा हो.
- अगर तार टूट गए हैं या बीच-बीच में से तार की ऊपरी लेयर हटने लगी है तो तारों को बदलवा लें.
- समय-समय पर कूलर की मोटर की सर्विसिंग कराना भी बेहद जरूरी है.
- अगर कूलर में कुछ गड़बड़ी दिखे खुद से ठीक करने के बजाय इलेक्ट्रिशियन को बुलाएं.
- कूलर में अगर करंट आता है तो बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर से कूलर से दूर रहने के लिए कहें.
यह भी पढ़ें – मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 मामले! बचने के लिए आज ही करें ये 3 काम, ऐसे पहचानें Dengue के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
28 mins agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 hr agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
3 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
3 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
7 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
7 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
8 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
8 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
10 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines