क्या AC आंखों को डैमेज करता है? आई सर्जन ने बताया एयर कंडीशनर की हवा से आंखें कैसे होती हैं खराब

AC Effects On Eyes: AC की हवा गर्मियों में अच्छी तो बहुत लगती है लेकिन शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती है. ऐसे में चलिए डॉक्टर से जानते हैं कि क्या AC आंखों के लिए भी नुकसानदायक है या नहीं.

AC Eye Damage

क्या एसी आंखों के लिए हानिकारक है?

विज्ञापन

Does AC Damage The Eye: गर्मियों के मौसम में व्यक्ति के लिए एयर कंडीशनर के बिना बैठना मुश्किल हो जाता है. घर ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी AC लगभग दिनभर चलाया जाता है. लेकिन, AC में रहने वाले लोग अक्सर ही आंखों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करते हैं. ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या सचमुच AC आंखों को डैमेज करता है? इस बारे में बता रहे हैं लेसिक आई सर्जन डॉ. राहिल चौधरी. चलिए आंखों के डॉक्टर (Eye Doctor) से ही जानते हैं क्या सचमुच AC आंखों के लिए नुकसानदायक है.

यह भी पढ़ें – कमर में रहता है दर्द तो नमक का यह नुस्खा आ सकता है काम, दादी-नानी करती थीं इस्तेमाल

विज्ञापन

AC का आंखों पर क्या असर पड़ता है

डॉक्टर ने बताया कि जब आप AC चलाकर बैठते हैं तो AC कूलिंग के साथ-साथ कमरे की ह्यूमिडिटी या उमस को भी कम करता है. इससे स्किन में ड्राइनेस आने लगती है, गले में सूखापन होता है और साथ ही आंखों की टियर फिल्म यानी टियर की परत को भी यह कम ह्यूमिडिटी प्रभावित करती है. इससे टियर फिल्म अनस्टेबल हो जाती है और आंखों में ड्राइनेस की प्रॉब्लम आनी शुरू हो जाती है.

जो लोग अक्सर ही AC में रहते हैं यानी घर में, ऑफिस में और कार में भी AC चलाए रखते हैं उन्हें आंखों की दिक्कतें होने लगती हैं, आंखें सूखी-सूखी लगती हैं, आंखों में लाली नजर नहीं आती, आंखों में चुभन होती है और ऐसा लगता है कि आंखों में रेत है.

AC से आंखों को कैसे बचाएं

विज्ञापन

ऐसे में अगर आपको भी इसी तरह के लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर की ये सलाह आपके काम आ सकती है –

  • डॉक्टर का कहना है कि अगर आप AC रूम में हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि AC की हवा सीधे आपकी आंखों पर ना पड़े. एसी जिस तरह हो उसकी एकदम सीध में ना बैठें जिससे कि आंखों पर एसी की डायरेक्ट हवा ना जाए.
  • कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें. अगर ह्यूमिडिफायर नहीं है तो एक पतीले या बाउल में पानी भरकर कमरे के कोने में रख दें. इससे काफी तक कमरे की ह्यूमिडिटी कम होने लगती है.
  • अगर आपको आंखों में जरूरत से ज्यादा ड्राईनेस महसूस होती है तो आप ल्यूब्रिकेटिंग ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. डॉक्टर से सलाह लेकर आई ड्रॉप्स खरीदी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें – Meloni ने क्यों छोड़ी सिगरेट? क्या आप जानते हैं स्मोकिंग करने पर शरीर के कौन से अंग हो सकते हैं खराब

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ