मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 मामले! बचने के लिए आज ही करें ये 3 काम, ऐसे पहचानें Dengue के लक्षण

Dengue Symptoms In Delhi: दिल्ली में अबतक 162 डेंग, 42 मलेरिया और 9 चिकनगुनिया के मामले दर्ज किए जा चुके हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह जानलेवा मच्छरों से खुद को बचाए रखा जा सकता है.

Dengue ke Lakshan
1 / 7
Dengue ke Lakshan

Dengue Symptoms: मानसून हर साल अपने साथ लाता है ढेरों मच्छर, बारिश के कीड़े और ह्यूमिडिटी जैसी दिक्कतें. ऐसे में दिल्ली में मानसून की दस्तक से भी पहले डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले सामने आने लगे हैं. MCD की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच कुल 162 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं. ऐसे में मानसून आने के बाद मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है. इसीलिए डेंगू से बचने के जरूरी एहतियात बरतने के साथ ही इस बीमारी के शुरुआती लक्षण (Dengue Ke Lakshan) पता होने भी जरूरी हैं जिससे खुद को और अपने घर-परिवार को डेंगू से बचाया जा सके.

विज्ञापन

डेंगू से बचने के लिए आज ही करें ये 3 काम

डेंगू से बचने के लिए आज ही करें ये 3 काम 2 / 7

डेंगू से बचने के लिए आज ही अपने घर के बाहर जमे पानी को निकाल दें. दूसरा काम करें कि कूलर की अच्छे से सफाई करें और हर दूसरे-तीसरे दिन कूलर का पानी बदलते रहें. तीसरा काम है कि घर की बाल्टियों और पानी के बर्तनों को आप अच्छे से ढककर रखें जिससे कि उनमें मच्छर ना पनप सकें.

विज्ञापन

डेंगू कैसे फैलता है

डेंगू कैसे फैलता है 3 / 7

डेंगू संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. डेंगू से संक्रमित मादा एडीज मच्छर किसी व्यक्ति को काटती है तो वायरस व्यक्ति के शरीर में चला जाता है.

डेंगू होने पर दिखते हैं ये लक्षण

डेंगू होने पर दिखते हैं ये लक्षण 4 / 7

डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज बुखार आना, सिर में दर्द, आंखों में दर्द, हड्डियों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, भूख में कमी और त्वचा पर चकत्ते नजर आना शामिल है.

विज्ञापन

कितने दिनो में नजर आते हैं डेंगू के लक्षण

कितने दिनो में नजर आते हैं डेंगू के लक्षण 5 / 7

डेंगू के लक्षण आमतौर पर 4 से 10 दिनों में नजर आने लगते हैं. ये लक्षण 2 से 7 दिनों तक शरीर में दिखते हैं. इस दौरान जोड़ों में दर्द, मसल्स में दर्द, सिर में दर्द और आंखों के पीछे दर्द महसूस हो सकता है.

डेंगू हो जाए तो क्या करें

डेंगू हो जाए तो क्या करें 6 / 7

डेंगू ऐसी बीमारी नहीं है जिसे आप हल्के में ले सकते हैं. ऐसे में घरेलू उपायों या खुद से डेंगू ठीक करने की कोशिश से बेहतर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं और सही दवा लें. डेंगू का ट्रीटमेंट अगर ठीक तरह से हो और पूरी सावधानी बरती जाए तो व्यक्ति पूरी तरह ठीक हो सकता है.

विज्ञापन

मरीज ध्यान रखें ये बातें

मरीज ध्यान रखें ये बातें 7 / 7

डेंगू के मरीजों को साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए. संतुलित आहार लेकर, खुद को हाइड्रेटेड रखकर और पर्याप्त आराम से इस बीमारी से लड़ा जा सकता है. यह भी पढ़ें - सुबह उठते ही एड़ी में दर्द होता है? ओर्थोपेडिक डॉक्टर ने बताई यह वजह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन