कपड़े धोने के बाद उन्हें प्रेस करना कई लोगों के लिए सबसे ज्यादा समय लेने वाला काम होता है. खासकर जब सुबह ऑफिस या बाहर जाने की जल्दी हो और पसंदीदा कपड़े में सिलवटें पड़ी हों. ऐसे में एक वायरल हैक है, जिसमें बर्फ का इस्तेमाल किया गया है. इस ट्रिक में कपड़ों को ड्रायर में डालते समय उनके साथ कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल दिए जाते हैं. यह तरीका आपको थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन इसके पीछे लॉजिक स्टीम है. हालांकि, ध्यान रखें कि बर्फ वॉशिंग मशीन के नॉर्मल वॉश साइकिल में नहीं, बल्कि ड्रायर में डालने की बात की जा रही है. आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे आप इस हैक को अपना सकते हैं और कपड़ों से सिलवटें दूर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- September Travel: सितंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन जगहों पर मिलेगा सुकून, यादगार बनेगी ट्रिप
ड्रायर में बर्फ डालने से कैसे निकलती हैं सिलवटें?
इंटरनेट में यह हैक वायरल होती रहती है कि जब बर्फ के टुकड़ों को कपड़ों के साथ गर्म ड्रायर में डाला जाता है तो मशीन की गर्मी से बर्फ धीरे-धीरे पिघलती है. इससे ड्रम के अंदर नमी और भाप बनने लगती है. यह भाप कपड़ों के रेशों को रिलैक्स करने में मदद करती है. इसके साथ ड्रायर में कपड़ों के लगातार घूमने से हल्की सिलवटें ढीली पड़ सकती हैं. यही वजह है कि कपड़े ड्रायर से निकलने के बाद पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छे दिखाई देते हैं.
कैसे करें इस हैक का इस्तेमाल?
इस ट्रिक को आजमाने के लिए कपड़ों को ड्रायर में डालें और उनके साथ कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. आमतौर पर 3 बर्फ के टुकड़ों से शुरुआत की जा सकती है. इसके बाद मशीन को ऐसे गर्म ड्राई साइकिल पर चलाएं जो आपके कपड़ों के केयर लेबल के हिसाब से अच्छे होते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में करीब 15 मिनट के छोटे गर्म साइकिल का जिक्र किया गया है, लेकिन आपकी मशीन के मैनुअल और कपड़ों के लेबल पर ध्यान देना चाहिए.
किन कपड़ों पर ज्यादा काम कर सकता है यह हैक?
यह तरीका खासतौर पर हल्की सिलवटों वाले हल्के कपड़ों पर ज्यादा अच्छा हो सकता है. कॉटन शर्ट या कुछ हल्के फैब्रिक में इससे बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं. अगर कपड़ों पर बहुत गहरी सिलवटें हैं या फैब्रिक काफी मोटा है तो सिर्फ बर्फ से उन्हें पूरी तरह सीधा करना मुश्किल हो सकता है. डेनिम, मोटे ट्राउजर या बहुत ज्यादा सिकुड़े कपड़ों के लिए आयरन या स्टीमर ज्यादा इफेक्टिव हो सकते हैं.
क्या हर वॉशिंग मशीन में आजमा सकते हैं?
हर वॉशिंग मशीन और ड्रायर का डिजाइन अलग होता है. इसलिए इस हैक को आजमाने से पहले मशीन के मैनुअल में दिए गए नियम पढ़ें. साथ ही हर कपड़ा तेज गर्मी के लिए सही नहीं होता. सिल्क, ऊन या ऐसे नाजुक कपड़ों को ज्यादा गर्मी देने से नुकसान हो सकता है. आप कपड़ों का लेबल जरूर पढ़ें और फिर इस हैक का इस्तेमाल करें.
बर्फ नहीं है तो क्या करें?
अगर घर में बर्फ नहीं है तो कुछ रिपोर्ट्स में हल्के गीले तौलिए को कपड़ों के साथ ड्रायर में डालने का ऑप्शन भी बताया गया है. तौलिए की नमी गर्मी से भाप बन जाती है, जिससे कपड़े गर्म होकर सीधे हो जाते हैं. इससे परेशानी नहीं होगी और आपको प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं को फिट रहना है तो रोज करें ये 8 काम, नंबर 5 वाले पर तो जरूर दें ध्यान
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
11 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
14 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines