महिलाओं को फिट रहना है तो रोज करें ये 8 काम, नंबर 5 वाले पर तो जरूर दें ध्यान

Healthy Habits For Women: हर महिला के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है जितना परिवार की सेहत है. जानिए 8 आसान रोजमर्रा की आदतें जो फिट रहने, ऊर्जा बनाए रखने और लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद कर सकती हैं.

Self Care
1 / 9
महिलाएं अपनी सेहत के लिए अपनाएं ये 8 हेल्दी आदतें. AI Generated Image

Healthy Tips:  महिलाएं अक्सर अपने घर, परिवार, दोस्तों, बच्चों और काम में व्यस्त रहती हैं. लेकिन, दूसरों की जरूरतों को पूरा करते-करते महिलाएं अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं. महिलाओं के शरीर की छोटी-छोटी समस्याएं जैसे कमर में दर्द, सिरदर्द, थकान महसूस होना या कमजोरी महसूस होना कुछ ऐसे शुरुआती संकेत हो सकते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे में रोज की कुछ ऐसी आदतें हैं जिन्हें हर महिला को अपनाना चाहिए ताकि वे दूसरों के साथ-साथ खुद को भी स्वस्थ रख सकें. अगर महिलाएं खुद का ध्यान अच्छे से रखेंगी तभी दूसरों की सेहत का ध्यान रख पाएंगी. आइए जानते हैं 8 ऐसी हेल्दी हैबिट्स जिन्हें अपनाकर हर महिला खुद को स्वस्थ रख सकती है.

विज्ञापन

दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करें

दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करें2 / 9

अक्सर महिलाएं सुबह की हड़बड़ी में नाश्ता स्किप कर देती हैं और इसी वजह से उन्हें पूरे दिन कमजोरी महसूस होती है. इसलिए पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता जरूर करिए. जो महिलाएं पूरे दिन काम करती हैं उनके लिए नाश्ता करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

रोज एक फल खाने की आदत डालें

रोज एक फल खाने की आदत डालें3 / 9

हर महिला को रोज कम से कम एक फल अपनी डाइट में जरूर लेना चाहिए. रोज सेब खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. रोज एक सेब खाने से महिलाओं की इम्यूनिटी अच्छी हो जाती है. सेब में काफी विटामिन और पोषक तत्व होते हैं जो शुगर और ब्लड लेवल को बैलेंस्ड रखने में मदद करते हैं.

कम पानी पीना पड़ सकता है भारी

 कम पानी पीना पड़ सकता है भारी4 / 9

कई बार महिलाएं अपनी डाइट का तो ख्याल रखती हैं लेकिन पानी सही मात्रा में नहीं पीतीं. काफी बीमारियों की जड़ कम पानी पीना भी हो सकता है. पानी हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. पानी थकान को दूर करने में भी मदद करता है. इसके साथ ही पानी पीने से महिलाओं की स्किन भी निखर जाती है. इसलिए पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीती रहिए.

विज्ञापन

आयरन पर ध्यान देना है जरूरी

आयरन पर ध्यान देना है जरूरी5 / 9

अक्सर महिलाओं में आयरन की कमी होना आम होता है. इसलिए महिलाओं को ऐसी चीजों का रोज सेवन करना चाहिए जिनमें अच्छी मात्रा में आयरन मौजूद हो. पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, सोयाबीन, चुकंदर, किशमिश या फिर अनार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनमें सही मात्रा में आयरन पाया जाता है. इन चीजों को महिलाएं अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं.

वजन घटाने के चक्कर में ये गलती न करें

वजन घटाने के चक्कर में ये गलती न करें6 / 9

कई बार महिलाएं अपने आप को फिट रखने के लिए कई तरह की क्रैश डाइटिंग फॉलो करने लगती हैं जिससे उनकी सेहत पर अच्छा असर नहीं पड़ता. अगर आपको फिट रहना है तो कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह न छोड़ें और उसके साथ ही प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. कोशिश करें कि आप स्वस्थ तरीके से वजन कम करें.

विज्ञापन

एक्सरसाइज करना है जरूरी

एक्सरसाइज करना है जरूरी7 / 9

डाइट के साथ-साथ वर्कआउट भी उतना ही जरूरी है. लंबे समय तक बैठे रहने के कई नुकसान होते हैं. जरूरी नहीं है कि आप जिम में जाकर वजन ही उठाएं. आप घर पर भी हल्का-फुल्का वर्कआउट जैसे योगा या जुम्बा वगैरह भी कर सकती हैं.

सिर्फ 30 मिनट का एक्टिव सेशन है जरूरी

सिर्फ 30 मिनट का एक्टिव सेशन है जरूरी8 / 9

रोज अपने लिए 30 मिनट का समय निकालिए. उन 30 मिनट में अपने पसंद की फिजिकल एक्टिविटी कीजिए जैसे वॉक, योग, डांस, साइक्लिंग या स्विमिंग. जरूरी है कि आप रोज कुछ न कुछ करें ना कि एक दिन में बहुत ज्यादा करके छोड़ दें.

विज्ञापन

अच्छी सेहत के साथ त्वचा का ख्याल भी है जरूरी

अच्छी सेहत के साथ त्वचा का ख्याल भी है जरूरी9 / 9

सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि महिलाओं को अपनी त्वचा का भी ख्याल रखना चाहिए. इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि पर्याप्त नींद लेना, पानी पीना और अच्छी डाइट, ये सभी चीजें भी आपकी स्किन को हेल्दी बना सकती हैं. अगर आप कोई घरेलू उपाय करने का सोच रही हैं तो उससे पहले पैच टेस्ट करके जरूर देखें. यह भी पढ़ें - पीठ और सर्वाइकल के दर्द को दूर कर सकता है यह एक योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताए इस योग के फायदे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन