चीनी सेहत के लिए काफी खतरनाक होती है, इससे ना सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि शरीर में कई तरह की बीमारियां भी पैदा होने लगती है. आज हालात ऐसे हो चले हैं कि कम उम्र में लोग डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार है और इसका एक बड़ा कारण चीनी का ज्यादा सेवन है. ड्रिंक्स से लेकर खाना, चाय सब में आज चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय दिमाग में ये नहीं आता है, जो खाने के स्वाद को बढ़ा रहा है, वह शरीर के अंदर गंभीर बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा रहा है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. ऐसे में चाय एक ऐसा ड्रिंक है, जिसे ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत के तौर पर पीते हैं, ऐसे में यहीं से बदलाव करना जरूरी है. अगर आप चाय में चीनी के बजाय कुछ और इस्तेमाल करना चाहते हैं, जो मिठास बढ़ाए और स्वाद को बरकरार रखें, तो इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन देंगे, जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सोमवार व्रत में खाना चाहते हैं, कुछ अच्छा और हेल्दी? बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट, जानें आसान
चीनी के बजाय क्या इस्तेमाल करें?
अगर आप चीनी को अपनी डाइट से निकालना चाहते हैं, लेकिन मीठी चाय पीने की आदत है, तो कुछ चीजों का इस्तेमाल आपकी इस मेहनत में मददगार साबित हो सकता है. बस आपको चाहिए कि आप धीरे-धीरे चीनी की मात्रा का कम करें और नीचे बताई गई, चीजों को इस्तेमाल में लाएं. इस ऑप्शन में शामिल हैं; स्टीविया, खजूर, गुड़ कोकोनट शुगर और मिश्री.
चाय में गुड़ का इस्तेमाल करें
चाय में की लोग गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, या भी चीनी की जगह अच्छा ऑप्शन हो सकता है. चाय में गुड़ के इस्तेमाल से न सिर्फ मिठास बढ़ती है, बल्कि चाय का रंग और स्वाद भी नॉर्मल चाय की तुलना में काफी अच्छा हो जाता है.हालांकि इसे चीनी का ‘लो-कैलोरी’ ऑप्शन समझना सही नहीं होगा, क्योंकि गुड़ में भी शुगर और कैलोरी होती हैं, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें.
शहद का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
शहद कुदरती रूप से मीठा होता है और इसमें एंजाइम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. आप चीनी के बदले इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही, इसे इस्तेमाल में लाने से पाचन भी बेहतर बनेगाऔर लंबे समय तक एनर्जी भी मिलेगी.
स्टीविया देगा मीठी चाय का स्वाद
अगर आप भी चीनी को चाय से दूर करना चाहते हैं, तो आप चीनी की जगह स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्टीविया पौधे के पत्तों से मिलने वाला स्वीटनर चीनी की कमी को पूरी कर सकती है, यहां तक की उससे भी ज्यादा मीठी होती है. रिफाइंड चीनी सेहत के लिए ठीक नहीं, ऐसे में स्टीविया नेचुरल स्वाद और हेल्दी ऑप्शन बनकर सामने आता है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आपको चाय में बहुत थोड़ी मात्रा में डालना होगा, जिसके बाद आप इसे पी सकते हैं.
खजूर भी करेगा काम
नेचुरल मिठास के लिए खजूर भी आपकी मदद कर सकता है. अगर आप चीनी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो खजूर का पाउडर या सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनके इस्तेमाल से चाय में मिठास आएगी और स्वाद भी बढ़िया हो सकता है. अगर आप नई तरह की स्वादिष्ट चाय का मजा लेना चाहते हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें.
कोकोनट शुगर
चीनी की चाय से निकालने के लिए आप कोकोनट शुगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल से तैयार होने वाला ये शुगर आम रिफाइंड चीनी से काफी अलग और थोड़ा कैरामेल जैसा टेस्ट करता है. अगर आप कुछ अलग तरह की चाय पीना चाहते हैं, तो चाय में चीनी के बजाय कोकोनट शुगर का इस्तेमाल करें, लेकिन सीमित मात्रा में.
यह भी पढ़ें: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? ये आसान उपाय अपनाकर बचाएं अपने हजारों रुपये
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
3 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
4 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
6 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
8 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
11 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines