सोमवार व्रत में खाना चाहते हैं, कुछ अच्छा और हेल्दी? बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट, जानें आसान रेसिपी

क्या आपने कभी बनाना कटलेट का स्वाद चखा है? अगर आप व्रत रखते हैं या फिर वजन कम करने के लिए कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आपके लिए बनाना कटलेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जानिए इसकी आसान रेसिपी.

Raw Banana Paneer Cutlet Recipe

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट? (Image: Pexels)

सावन के महीने में अक्सर लोग व्रत रखते हैं और ऐसी चीज खाने की ढूंढते हैं, जिसे खाने से उनकी सेहत भी बनी रहे और प्रोटीन भी मिले. हम आपको इस स्टोरी में एक ऐसी खास डिश के बारे में बताएंगे, जो खाने में भी स्वादिष्ट होगी और काफी हेल्दी भी. अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि हम क्या खाएं, कि पेट भी भर जाए, हल्का भी हो और शरीर में कमजोरी भी न आए. आपकी इस जरूरत को पूरी करने के लिए आप ‘बनाना कटलेट’ खा सकते हैं. यह टेस्टी डिश वजन कम कर रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है. आइए जानते हैं आप कैसे इसे घर बैठे मिनटों में इस डिश को बना सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट?

इस डिश को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि कुछ आसान सामग्री से इसे तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए;

  • 2 कच्चा केला उबला और अच्छे से मैश हुआ
  • 100 से 150 ग्राम पनीर
  • कद्दू 50 ग्राम उबालकर अच्छे से मैश किया हुआ
  • 15 ग्राम मखाना
  • थोड़ी मूंगफली
  • हरा धनिया थोड़ा सा
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • व्रत वाला नमक
  • घी या तेल

कैसे बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट?

  • बनाना कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में उबला हुआ कच्चा केला, उबला कद्दू और मैश किया हुआ पनीर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इस मिश्रण में भुने हुए मखाने का पाउडर, कुटी हुई मूंगफली, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च और जीला डालें और साथ ही स्वाद अनुसार व्रत वाला नमक भी डाल दें.
  • इन सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह गूंथ ले और एक डो की तरह तैयार कर लें.
  • अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से में अपनी पसंद के अनुसार कटलेट या टिक्की का शेप दे दें.
  • अब इन कटलेट को नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंके और पूरा होने पर प्लेट में निकाल लें.
  • इस तरह आपका स्वादिष्ट बनाना कटलेट तैयार हो जाएगा, जिसे आप मजे से खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jalebi Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी रसभरी केसरी जलेबी, स्वाद ऐसा की हर कोई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ