सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं? बस अपनाएं ये असरदार और आसान तरीके

How To Quit Smoking: आज के वक्त में सिगरेट पीना एक स्टाइल बन चुका है. ऑफिस से लेकर सड़कों पर हर उम्र के व्यक्ति इस लत का शिकार हैं. इसी लत के कारण युवाओं में कैंसर आदि की समस्या तेजी से बढ़ रही है. आइए जानते हैं इस लत पर काबू कैसे पाया जा सकता है?

Cigarette

सिगरेट पीना कैसे बंद करें?

विज्ञापन

Cigarette Peena Kaise Chodhe: आज के समय में सिगरेट पीना इतना ज्यादा आम हो चुका है कि, इस खराब चीज का सेवन अब बड़ों तक सीमित नहीं रहा. कम उम्र के युवा भी इसे स्टाइल, तनाव या दोस्तों के दबाव में शुरू कर देते हैं. शुरुआत में यह आदत मामूली लगती है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर और दिमाग दोनों को अंदर से कमजोर करने लगती है. स्मोकिंग की वजह से फेफड़ों, दिल और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है. कई लोग चाहते हैं कि वे सिगरेट छोड़ दें, लेकिन बार-बार इस पहल में पीछे रह जाते हैं. इसकी वजह यह है कि निकोटीन दिमाग को आदत का गुलाम बना लेता है. इसलिए सिगरेट छोड़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन बिल्कुल नहीं.

यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी दिमाग को कर सकती है खोखला, इन लक्षणों को न करें इग्नोर

विज्ञापन

कुछ लोगों के लिए स्मोकिंग छोड़ना क्यों होता है ज्यादा मुश्किल

हर इंसान पर सिगरेट की लत का असर एक जैसा नहीं होता रिसर्च बताती है कि कुछ लोगों के जीन्स ऐसे होते हैं, जिनकी वजह से निकोटीन की तलब ज्यादा तेज होती है. ऐसे लोगों को सिगरेट छोड़ते समय ज्यादा बेचैनी, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द महसूस हो सकता है. इसके अलावा तनाव, नींद की कमी, काम का दबाव और गलत लाइफस्टाइल भी स्मोकिंग को छोड़ने में रुकावट बनते हैं. यही कारण है कि कुछ लोग चाहकर भी इस लत से बाहर नहीं निकल पाते. लेकिन सही समझ और धीरे-धीरे बदलाव से इस आदत पर अच्छे से काबू किया जा सकता है.

सिगरेट छोड़ने के आसान और असरदार तरीके

  • अगर आप सिगरेट छोड़ना चाहते हैं, तो अचानक पूरी तरह बंद करने के बजाय धीरे-धीरे सिगरेट पीना कम करें.
  • निकोटीन गम या पैच का इस्तेमाल करें, जिससे तलब कम होती है.
  • सिगरेट पीने के ट्रिगर पहचानें, जैसे तनाव या खाना खाने के बाद. जब तलब हो, उस समय खुद को किसी और काम में लगा लें.
  • पानी ज्यादा पिएं और गहरी सांस लेने की आदत डालें.
  • इस लत से बचने के लिए खुद को छोटे-छोटे लक्ष्य दें और हर सफलता पर खुद को शाबाशी दें.

इस तरीके से शरीर और दिमाग दोनों को स्मोकिंग से दूरी बनाए रखने में मदद मिलेगी और आप इस लत पर काबू पा सकेंगे.

विज्ञापन

अपनी डेली रूटीन में इन्हें करे शामिल

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, सिगरेट की लत छोड़ने में योग और ध्यान बहुत मददगार साबित होते हैं. रोजाना सुबह धूप में बैठकर लंबी सांसे लेने से फेफड़ों की ताकत बढ़ती है और मन शांत रहता है. हल्की एक्सरसाइज और वॉक से तनाव कम होता है, जिससे सिगरेट की इच्छा भी घटती है. इसके साथ ही, हेल्दी डाइट अपनाएं और जंक फूड से दूरी रखें. अच्छी नींद और पॉजिटिव सोच स्मोकिंग छोड़ने में आसानी पैदा करती हैं.

विज्ञापन

याद रखें, अगर आप ठान लें तो यह लत आपकी जिंदगी पर हावी नहीं रह सकती और आप अपने जिदंगी को इस खतरनाक लत से बचा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ