---विज्ञापन---

कहां है मुगल बादशाह अकबर का मकबरा? यहां जानिए इसके इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य

Akbar Tomb: अकबर मुगल साम्राज्य का सबसे शक्तिशाली और महान बादशाह माना जाता है. उसने अपने शासनकाल में ना सिर्फ साम्राज्य का बड़े पैमाने पर विस्तार किया, बल्कि मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था के जरिए एक स्थायी शासन की नींव भी रखी थी.  

---विज्ञापन---

Akbar Ki Kabar Kaha Hai: भारत में घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐतिहासिक देखना चाहते हैं तो आपको मुगल काल में बनाए गए मकबरे, भवन और किले को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए. यह आज भी अपने दौर की कहानियों को लोगों को चीख-चीख कर बताने का काम करते हैं. मिसाल के तौर पर आगरा में मौजूद ताजमहल आज भी दो लोगों की बेइंतहा मोहब्बत का इजहार कर रहा है. इसके अलावा, बाकी मुगलों की ऐतिहासिक इमारतों में आपको बादशाहों की सत्ता, कला और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगी. इसी लिस्ट में मुगल बादशाह अकबर का मकबरा भी शामिल है, जहां पर आज भी उसके प्यार और शासन की गूंज गूंज रही है. ऐसे में अगर आप इतिहास प्रेमी हैं और कुछ नया अच्छा एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको अकबर का मकबरे को विजिट करना चाहिए और इससे जुड़ा इतिहास जानना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- घूमने के लिए किसी ‘स्वर्ग’ से कम नहीं हैं ये 3 राज्य, आज है इनका जन्मदिन; सुंदरता ऐसी कि भूल जाएंगे विदेश

---विज्ञापन---

कहां स्थित है मुगल बादशाह अकबर का मकबरा? 

मुगल बादशाह का मकबरा आगरा के सिकंदरा जिले में स्थित है. यह दिल्ली से लगभग 10 किलोमीटर दूर है और दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास है. इतिहास के अनुसार इस मकबरे का निर्माण अकबर ने अपने शासनकाल में ही करवाना शुरू कर दिया था, लेकिन 1605-1613 के बीच उनके बेटे यानी जहांगीर ने इसकी मरम्मत पूरी करवाई थी, क्योंकि अकबर की मृत्यु 1605 ई. में हुई थी. 

क्या है इस मकबरे की खासियत?

अकबर का यह मकबरा सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि उनकी उदार सोच और धार्मिक एकता का प्रतीक भी है. इसकी बनावट विविध संस्कृतियों के आधार पर तय की गई थी. यहां पर अकबर की कब्र को भी बहुत ही शानदार तरीके से बनाया गया है.  

---विज्ञापन---

अकबर के मकबरे से जुड़े रोचक तथ्य

  • इतिहास के अनुसार इस मकबरे की रूपरेखा और स्थापत्य शैली बहुत ही अनोखी है. यहां पर आपको मुगल, फारसी और भारतीय वास्तुकला का सुंदर संगम देखने को मिलेगा.
  • इस मकबरे को पांच मंजिला बनाया गया है और अलग-अलग तरह से डिजाइन किया गया है. हर मंजिल पर आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा और जब भी आप मकबरे की सबसे ऊपरी मंजिल पर जाएंगे, वह आपको खुली हुई मिलेगी.
  • मकबरे के चारों ओर चारबाग शैली का बगीचा भी मौजूद है, जो मुगल कालीन बागवानी का एक अच्छा उदाहरण है. मकबरे के अंदर जाते ही आपको विशाल और सुंदर नक्काशी से सजा हुआ दरवाजा मिलेगा.  

इसे भी पढ़ें- Solo Trip Lover के लिए भारत की 5 बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून और नेचर का असली मजा

First published on: Jan 21, 2026 11:43 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola