Breakfast Best Healthy Recipe: हर रोज एक जैसा नाश्ता करना किसी को भी बोर कर सकता है, खासकर गर्मियों में जब भारी खाना खाने का मन नहीं करता. ऐसे में लोग कुछ हल्का, टेस्टी और जल्दी बनने वाला विकल्प ढूंढते हैं. अक्सर घरों में ब्रेड-बटर, पोहा या पराठा ही बनता है, लेकिन अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो अखरोट-दही तड़का सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प है. यह सैंडविच बाहर से कुरकुरा और अंदर से क्रीमी होता है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. इसमें दही, ताजी सब्जियां और अखरोट जैसे पौष्टिक तत्व शामिल होते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आने वाला आसान और झटपट बनने वाला नाश्ता है.
यह भी पढ़े: दूध और आम का कॉम्बिनेशन सही या गलत? जानिए दूध पीने की सही टाइमिंग क्या है
सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस स्वादिष्ट सैंडविच को बनाने के लिए आपको कुछ आसान और हेल्दी चीजों की जरूरत होगी:
- 1 कप हंग कर्ड (गाढ़ा दही).
- 1/2 कप कद्दूकस की हुई गाजर.
- 1/2 कप लाल और 1/2 कप हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी).
- थोड़ी ताजी पुदीने की पत्तियां.
- 1 छोटा चम्मच इटालियन सीजनिंग और 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स.
- स्वादानुसार नमक.
- 1/2 कप भुने और दरदरे पिसे अखरोट.
- तड़के के लिए 1 छोटा चम्मच घी, राई, करी पत्ते और कटे हुए अखरोट.
इस आसान तरीके से बनाएं टेस्टी सैंडविच
- इस सैंडविच को बनाना बेहद आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- एक बाउल में हंग कर्ड लेकर उसमें गाजर, शिमला मिर्च, पुदीना, मसाले और पिसे अखरोट मिलाकर क्रीमी फिलिंग तैयार करें.
- ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं, फिर तैयार मिश्रण फैलाकर दूसरी स्लाइस रख दें.
- अब एक पैन में घी गर्म करें, उसमें राई, करी पत्ता और अखरोट डालकर हल्का तड़का लगाएं.
- इसी तड़के में सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
- यह सैंडविच न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि अखरोट के ओमेगा-3 और दही के गुण इसे हेल्दी भी बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: घर को देना है रॉयल लुक? अब महंगे इंटीरियर की जरूरत नहीं, ये 6 वॉल डेकोर ट्रिक्स बदल देंगे पूरा माहौल
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
7 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
9 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
11 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
15 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
16 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines