घर को देना है रॉयल लुक? अब महंगे इंटीरियर की जरूरत नहीं, ये 6 वॉल डेकोर ट्रिक्स बदल देंगे पूरा माहौल

अगर आप अपने घर को बिना ज्यादा खर्च किए रॉयल और क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो ये 6 ट्रेंडी वॉल डेकोर आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं. सही रंग, टेक्सचर और डिजाइन के साथ आप अपने घर को एक शानदार और एलिगेंट स्पेस में बदल सकते हैं.

6 Trending Wall Decor Ideas
1 / 8
Credit: Freepik

विज्ञापन

Accent Wall से दें रॉयल टच

Accent Wall से दें रॉयल टच2 / 8

घर के हर कोने में महंगा पेंट या वॉलपेपर लगाने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ एक दीवार को अलग रंग या डिजाइन देकर उसे 'एक्सेंट वॉल' बना सकते हैं. ये ना सिर्फ कमरे का फोकस पॉइंट बनती है बल्कि पूरे स्पेस को रिच और क्लासी लुक देती है.

विज्ञापन

वॉल मोल्डिंग और पैनलिंग

वॉल मोल्डिंग और पैनलिंग3 / 8

दीवारों पर वुडन या प्लास्टर मोल्डिंग करवाना आजकल काफी ट्रेंड में है. ये फ्रेंच और रॉयल स्टाइल का अहसास देता है. हल्के रंगों के साथ पैनलिंग करने से आपका कमरा किसी महल जैसा दिख सकता है.

जरोखा स्टाइल डेकोर

जरोखा स्टाइल डेकोर4 / 8

राजस्थानी आर्किटेक्चर से प्रेरित जरोखा डिजाइन आज भी बहुत फेमस हैं. ये दीवार पर लगाने से घर में ट्रेडिशनल और रॉयल फील आता है. ऐतिहासिक तौर पर जरोखा राजाओं के महलों में इस्तेमाल होता था और इसे शाही पहचान माना जाता है.

विज्ञापन

आर्टवर्क और पेंटिंग्स

आर्टवर्क और पेंटिंग्स5 / 8

दीवारों पर बड़ी और क्लासिक पेंटिंग्स लगाने से आपका घर तुरंत प्रीमियम लुक देने लगता है. खासकर एब्स्ट्रैक्ट आर्ट या ट्रेडिशनल पेंटिंग्स दीवार की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है.

मिरर डेकोर से बढ़ाएं स्पेस

मिरर डेकोर से बढ़ाएं स्पेस6 / 8

डेकोरेटिव मिरर ना सिर्फ दीवार को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि कमरे को बड़ा और ब्राइट भी दिखाते हैं. गोल्डन या एंटीक फ्रेम वाले मिरर खासतौर पर रॉयल लुक देते हैं.

विज्ञापन

टेक्सचर वॉल

टेक्सचर वॉल7 / 8

साधारण पेंट की जगह टेक्सचर पेंट या स्टोन फिनिश दीवारों को नया आयाम देता है. यह ट्रेंड आजकल मॉडर्न और रॉयल दोनों स्टाइल में खूब पसंद किया जा रहा है.

वॉल शेल्फ और डेकोर पीस

वॉल शेल्फ और डेकोर पीस8 / 8

दीवार पर स्टाइलिश शेल्फ लगाकर उसमें शोपीस, किताबें या पौधे रखें. ये ना सिर्फ जगह बचाता है बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी दिखाता है. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन