Walking Benefits: पैदल चलने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। इससे आपका शरीर एक्टिव रहता है और साथ ही कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि पैदल चलना एक्सरसाइज करने से ज्यादा बेहतर हो सकता है। साथ ही इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पैदल चलने को आमतौर पर कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज भी माना जाता है। ये आपके हार्ट और फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि हर रोज सिर्फ 30 मिनट चलने से हार्ट की बीमारियों का खतरा 19 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। जब आप वॉक करते हैं तो इससे आपकी दिल की धड़कन तेज हो जाती है और नसों में ब्लड तेजी से फैलता है और ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे ब्लॉकेज का खतरा कम होता है। यही नहीं, पैदल चलना मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं कि पैदल चलने का सही तरीका क्या है?
तेज चलना
धीमी गति से चलना सामान्य गति के लिए अच्छा है, लेकिन मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी गति बढ़ाने की जरूरत होती है। तेज चलने का मतलब है इतनी तेज चलना कि आपकी हार्ट की गति बढ़ जाए और आपकी मांसपेशियां ज्यादा मेहनत करें। आप चलते समय अपने हार्ट की गति को मापने के लिए घड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं और यह आपकी हृदय गति से 30 से 40 बीट ज्यादा होनी चाहिए।
ये भी पढें- बच्चों में क्यों बढ़ रहा मोटापा, माता-पिता कैसे रखें उनका ध्यान? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
अपने पोजिशन पर ध्यान दें
चलते समय ये भी ध्यान रखें कि आपका पोजिशन क्या है। कई बार जब हम गलत पोजिशन में चलते हैं तो इससे हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं सही पोजिशन में चलने से मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और गिरने या फिसलने से बच सकते हैं। अपना सिर ऊपर रखें, कंधे और पीठ को आराम दें और अपने पेट को थोड़ा अंदर की ओर खींचें। चलते समय सीधे सामने देखें, अपने पैरों की ओर न देखें। चलते समय अपने फोन को अपने पास रखने से बचें।
अपनी भुजाओं को घुमाएं
चलते समय अपनी बाहों को घुमाएं, इससे आपकी गति को बढ़ाने में मदद मिलती है। ये आपके कंधों और बाहों सहित आपके ऊपरी शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करता है। अपनी कोहनी को लगभग 90 डिग्री पर मोड़ें और हर एक कदम के साथ अपनी बाहों को घुमाएं। ये भी ध्यान रखें कि अचानक हरकत करने से बचें क्योंकि इससे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।
लंबा कदम चलें
लंबे कदम उठाने से आपके ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग ज्यादा प्रभावी ढंग से एक्टिव होते हैं। हालांकि, ज्यादा जोड़ देने से बचें, जिससे असुविधा हो सकती है। एक आरामदायक कदम की ही चलें, जितना कि आपसे हो सके। बिना तनाव के मांसपेशियों को एक्टिव बनाएं। साथ ही अपनी चलने की गति के साथ सतर्क भी रहें, ताकि आपका शरीर किसी नुकसान से बचे रहे।
ये भी पढें- ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको फिट, जानें क्या कहते हैं फिटनेस एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
3 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
5 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
19 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
22 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines