आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम अपनी डाइट, एक्सरसाइज और वजन पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन विटामिन्स की कमी को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. खासतौर पर विटामिन-डी की कमी एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है,जो आगे चलकर बड़ी दिक्कत बनती है. मजबूत हड्डियां, बेहतर इम्युनिटी और अच्छा मूड बनाए रखने में Vitamin-D अहम भूमिका निभाता है. इसके बावजूद भारत में बड़ी आबादी इस कमी से जूझ रही है. अगर आप भी इस इसकी कमी का शिकार है, तो आप थोड़ी समझदारी और सही आदतों से इसे काफी हद तक सुधारा सकते है.
यह भी पढ़ें: भारत में चुपचाप तेजी से फैल रही फैटी लिवर बीमारी! बिना शराब के भी लिवर खतरे में, जानिए कारण और बचाव के तरीके
विटामिन डी आखिर कम क्यों हो जाता है?
अक्सर लोग मानते हैं कि विटामिन डी की कमी सिर्फ धूप न मिलने से होती है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गहरी है. डॉक्टरों के अनुसार, विटामिन डी बनने के लिए सिर्फ सूरज की रोशनी ही नहीं, बल्कि शरीर में फैट की सही मात्रा और धूप का सीधे त्वचा से संपर्क भी जरूरी होता है. ऐसे में आपने गौर किया होगा कि लोग पूरे कपड़ों में रहते हैं, फुल स्लीव पहनते हैं या धूप में निकलने से बचते हैं, जिससे स्किन तक सनलाइट पहुंच ही नहीं पाती. यही वजह है कि दिनभर बाहर रहने वाले लोगों में भी विटामिन डी से जूझ रहे हैं.
विटामिन डी की कमी से दिखते हैं ये लक्षण
- Vitamin-D की से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है.
- हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और शरीर में लंबे वक्त तक दर्द बना रहता है.
- जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन या अकड़न महसूस होती है.
- हर समय थकान और सुस्ती बनी रहती है.
- नींद न आने या नींद पूरी न होने की समस्या रहती है.
- डिप्रेशन और मूड स्विंग्स की शिकायत हो सकती है.
- पाचन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं आदि इसेक मुख्स लक्षण होते हैं.
विटामिन-डी कैसे बढ़ाएं?
- Vitamin-D की कमी पूरी करने के लिए, रोजाना सुबह 20-30 मिनट खुली धूप में बैठने की आदत डालें.
- धूप में बैठते वक्त कोशिश करें कि धूप सीधे हाथ, पैर और चेहरे पर पड़े.
- डाइट में अंडे की जर्दी, फैटी फिश, दूध, फोर्टिफाइड फूड्स और दही शामिल करें, इससे विटामिन-डी की कमी दूर होती है.
- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट लें.
- एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं और रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें.
- समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराकर विटामिन डी लेवल भी जांचते रहें, ताकि सेहत बनी रहे.
यह भी पढ़ें: टॉयलेट में फोन यूज करना क्यों है खतरे से भरा? जानिए लोगों की ये आदत कैसे पहुंचा रही उन्हें नुकसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines