इन आसान बातों का रखें ध्यान, खुद- ब-खुद बढ़ेगा Vitamin-D

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी अच्छी सेहत के लिए काफी जरूरी होती है, लेकिन आज के वक्त में बड़ी संख्या में लोग इसकी कमी से जूझ रहे हैं. अगर आप भी इस कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं

Vitamin D Ki Kami

विटामिन डी की कमी कैसे पूरी करें?

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम अपनी डाइट, एक्सरसाइज और वजन पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन विटामिन्स की कमी को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. खासतौर पर विटामिन-डी की कमी एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है,जो आगे चलकर बड़ी दिक्कत बनती है. मजबूत हड्डियां, बेहतर इम्युनिटी और अच्छा मूड बनाए रखने में Vitamin-D अहम भूमिका निभाता है. इसके बावजूद भारत में बड़ी आबादी इस कमी से जूझ रही है. अगर आप भी इस इसकी कमी का शिकार है, तो आप थोड़ी समझदारी और सही आदतों से इसे काफी हद तक सुधारा सकते है.

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन डी आखिर कम क्यों हो जाता है?

अक्सर लोग मानते हैं कि विटामिन डी की कमी सिर्फ धूप न मिलने से होती है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गहरी है. डॉक्टरों के अनुसार, विटामिन डी बनने के लिए सिर्फ सूरज की रोशनी ही नहीं, बल्कि शरीर में फैट की सही मात्रा और धूप का सीधे त्वचा से संपर्क भी जरूरी होता है. ऐसे में आपने गौर किया होगा कि लोग पूरे कपड़ों में रहते हैं, फुल स्लीव पहनते हैं या धूप में निकलने से बचते हैं, जिससे स्किन तक सनलाइट पहुंच ही नहीं पाती. यही वजह है कि दिनभर बाहर रहने वाले लोगों में भी विटामिन डी से जूझ रहे हैं.

विटामिन डी की कमी से दिखते हैं ये लक्षण

विज्ञापन
  • Vitamin-D की से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है.
  • हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और शरीर में लंबे वक्त तक दर्द बना रहता है.
  • जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन या अकड़न महसूस होती है.
  • हर समय थकान और सुस्ती बनी रहती है.
  • नींद न आने या नींद पूरी न होने की समस्या रहती है.
  • डिप्रेशन और मूड स्विंग्स की शिकायत हो सकती है.
  • पाचन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं आदि इसेक मुख्स लक्षण होते हैं.

विटामिन-डी कैसे बढ़ाएं?

  • Vitamin-D की कमी पूरी करने के लिए, रोजाना सुबह 20-30 मिनट खुली धूप में बैठने की आदत डालें.
  • धूप में बैठते वक्त कोशिश करें कि धूप सीधे हाथ, पैर और चेहरे पर पड़े.
  • डाइट में अंडे की जर्दी, फैटी फिश, दूध, फोर्टिफाइड फूड्स और दही शामिल करें, इससे विटामिन-डी की कमी दूर होती है.
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट लें.
  • एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं और रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें.
  • समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराकर विटामिन डी लेवल भी जांचते रहें, ताकि सेहत बनी रहे.

यह भी पढ़ें: टॉयलेट में फोन यूज करना क्यों है खतरे से भरा? जानिए लोगों की ये आदत कैसे पहुंचा रही उन्हें नुकसान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ