News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Snack Recipe: कबाब खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं या नॉन वेज नहीं खाते, तो यह आपके लिए हमेशा थोड़ा मुश्किल हो सकता है. लेकिन अब घर पर ही आप स्वादिष्ट और हेल्दी चना दाल कबाब बना सकते हैं, जो देखने में आकर्षक और खाने में लाजवाब होते हैं. ये कबाब हल्के होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होते हैं, इसलिए बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को दे सकते हैं साथ ही इसे काफी पसंद भी करेंगे. इस कबाब रेस्पी की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए कुछ ही सामग्री की जरूरत होती है और प्रक्रिया भी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं कि कैसे आप कुछ आसान स्टेप्स में घर पर ही इस टेस्टी और क्रिस्पी चना दाल कबाब को तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढे़ं- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये ड्रिंक, बनती हैं बस इन 4 चीजों से, जाने बनाने का तरीका
कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें सोया चंक्स डालकर 10 मिनट तक भिगो दें. फिर इन्हें निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. अब मिक्सर में उबले हुए चने और भीगे हुए सोया चंक्स डालें. इन्हें हल्का दरदरा पीस लें (ज्यादा महीन नहीं). इसके बाद इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें. इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक, नींबू रस, धनिया पत्ती और बेसन डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. मिलाने के बाद थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर गोल या टिक्की आकार के कबाब बना लें.फ्राई करने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें. आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बेक कर सकते हैं. तैयार चना सोया कबाब को गर्मागर्म पुदीना चटनी या दही डिप के साथ सर्व करें. बस इस आसान तरह से आपको स्वादिष्ट कबाब रेडी हो जाएगा. जिसे आप आसानी से बना सकते है साथ ही सभी को इसका स्वाद चखा सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Methi Pulao Recipe: बालों से लेकर सेहत तक के लिए बेस्ट है ये मेथी पुलाव, एक बार जरूर करें ट्राई
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।